दिल्ली से खाली हाथ लौटे उपेंद्र कुशवाहा, फिर नहीं हुई शाह से मुलाकात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली से खाली हाथ लौटे उपेंद्र कुशवाहा, फिर नहीं हुई शाह से मुलाकात

उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली से लौटने के बाद कहा कि वह अपने दिल्ली प्रवास के दौरान अमित शाह

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से अगले लोकसभा चुनाव में बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए तीसरी बार भी मुलाकात नहीं होने बाद आज फिर से दुहराया कि राज्य में उनकी पार्टी का गठबंधन भाजपा के साथ है।

उपेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली से लौटने के बाद कहा कि वह अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने की कोशिश की लेकिन यह संभव नहीं हो सकता। संभवत: अमित शाह पांच राज्यों में हो रहो विधानसभा चुनाव को लेकर व्यस्त हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन भाजपा के साथ है।

amit shah

कुशवाहा ने नीतीश के खिलाफ अपने अभियान में PM मोदी के हमले की दी मिसाल

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री कुशवाहा ने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके मिलने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि यह मीडिया का शिगुफा है और उनकी मुलाकात गांधी से नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि रालोसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पूर्व से निर्धारित यहां बैठक होनी है और इसमें शामिल होने के लिए ही वह पटना आए हैं।

kushwaha

उल्लेखनीय है कि अगले लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बिहार राजग में चल रही खींचतान के बीच उपेंद्र कुशवाहा इससे पहले भी दो बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। वही, सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर रालोसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आज कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।