अंबेडकर संविधान के निर्माता ही नहीं, वंचितों के महानायक भी: दांगी सुभाष कुमार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अंबेडकर संविधान के निर्माता ही नहीं, वंचितों के महानायक भी: दांगी सुभाष कुमार

अंबेडकर ने संविधान निर्माण से वंचितों को दी आवाज: सुभाष कुमार

पटना में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दांगी सुभाष कुमार ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने केंद्र सरकार से आंबेडकर जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की।

पटना : अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय लोक चेतना पार्टी के तत्वाधान में जयंती समारोह सह विराट कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दांगी सुभाष कुमार मौजूद रहे। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मवीर पासवान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर एवं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण से किया गया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष दांगी सुभाष कुमार ने कहा कि बाबा साहब के विचारों के अनुकूल समाज का निर्माण करना चाहिए। उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अभियान से समरस समाज का निर्माण संभव है। बाबा साहब अभावों में रहकर अपनी शिक्षा को पूरा किया आज हमें भी उनसे प्रेरणा ले कर अपने बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। शिक्षा एक ऐसी शेरनी की दूध की तरह है जो पियेगा वह ही समाज में दहाड़ लगाएगा।

उन्होंने आज जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार से मांग किया कि संविधान निर्माता भीम राव आंबेडकर की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करे। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आमलोगों के लिए हमारी पार्टी सामाजिक न्याय के साथ सबका सर्वांगीण विकास का संकल्प रखती है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने कहा कि सरकार बनने पर भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाएंगे।

कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव अमरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार दांगी, राजेश कुशवाहा, नंद कुमार वर्मा, अशोक पासवान, सुरजीत कुशवाहा, दीपक कुमार, लालबाबू सिंह, चंदेश्वर राम , संजय गुप्ता , योगेंद्र कुमार, सोनू वर्मा , संतोष प्रजापति, रूपेश कुमार, सनी पटेल , अमित ,सुजीत दीपू कुमार रोहित ,रामकुमार कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।

हिसार-अयोध्या फ्लाइट को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, हरियाणा के विकास को नई ऊंचाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।