AIMIM ने काराकाट से प्रियंका चौधरी को बनाया उम्मीदवार
Girl in a jacket

AIMIM ने काराकाट से प्रियंका चौधरी को बनाया उम्मीदवार

AIMIM

AIMIM / BIhar: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने काराकाट लोकसभा सीट से प्रियंका चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। जहां से एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा और निर्दलीय के रूप में पवन सिंह उम्मीदवार है।

Highlights: 

  • AIMIM ने काराकाट से प्रियंका चौधरी को दिया टिकट
  • ओवैसी की पार्टी ने बिहार के 10 लोकसभा सीटों से लड़ने का किया ऐलान
  • काराकाट सीट से पहले पवन सिंह और पवन सिंह हैं मैदान में

गौरतलब है की असदुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM बिहार के शिवहर, गोपालगंज, पाटलिपुत्रा, महराजगंज, मधुबनी, जहानाबाद, काराकाट और वाल्मीकिनगर या मोतीहारी सीट से चुनाव लड़ने का किया है ऐलान। जाहिर है कि बिहार में ओवैसी के मैदान में उतरने के बाद इंडिया गठबंधन के माथे पर पसीना होगा। अब इस गठबंधन को एक नए समीकरण पर काम करना होगा।

जाने कौन हैं प्रियंका चौधरी ?

बता दें कि फिलहाल प्रियंका चौधरी जिला पार्षद हैं और उनके पति गांधी चौधरी समाजसेवी हैं। वर्ष 2021 में प्रियंका ने जिला परिषद के चुनाव में जीत हासिल की थी। अब काराकाट सीट से उम्मीदवार है। ओवैसी की पार्टी ने बिहार के 10 लोकसभा सीटों से लड़ने का एलान किया है जिसमें से एक काराकाट की सीट भी है।

काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह के साथ अन्य उम्मीदवार

काराकाट लोकसभा सीट से पावर स्टार पवन सिंह, एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा उम्मीदवार है जबकि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। पवन सिंह के मैदान में उतरने से उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ी हुई है, वही अब प्रियंका चौधरी के मैदान में आने से राजाराम सिंह जी की मुश्किलें बढ़ गई है। इस तरह से यह सीट काफी ज्यादा दिलचस्प बन गया है।

अंतिम चरण में होना है मतदान

काराकाट लोकसभा सीट से पावर स्टार पवन सिंह के लड़ने से काराकाट सबसे हॉट सीट बन चूका है। यहां उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। परन्तु प्रियंका चौधरी के आने से मुकाबला मजेदार हो गया है। काराकाट लोकसभा में अंतिम चरण में मतदान होने वाले हैं जो की 1 जून को है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।