कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने शनिवार को उपेन्द्र कुशवाहा से मुलाकात की। कुशवाहा ने हाल में BJP के

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने शनिवार को रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा से मुलाकात की। कुशवाहा ने हाल में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ते हुए केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस मुलाकात को बिहार में विपक्ष के महागठबंधन को मजबूत बनाने के प्रयासों के तौर पर देखा जा रहा है।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रवक्ता फजल इमाम मलिक ने बताया कि कांग्रेस के साथ कुशवाहा की यह पहले दौर की बातचीत है और उनकी पार्टी को ‘सकारात्मक’ परिणामों की उम्मीद है। कांग्रेस के प्रमुख नेता पटेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की।

Upendra Kushwaha

बिहार : रालोसपा में टूट, विधायकों ने खुद को बताया राजग के साथ

रालोसपा ने 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ा था और तीन सीटों पर विजय हासिल की थी। हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा के हाथ मिलाने के साथ ही दोनों दलों के बीच तनाव शुरू हो गया था और 2019 के लोकसभा चुनाव में कुशवाहा को दो सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।