अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बिहार में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बिहार में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए मदद देने की अपील की है। पंकज त्रिपाठी ने ट्वीट कर लिखा, “बिहार को हम सभी की मदद की जरूरत है। इस वक्त मेरी संवेदना और प्रार्थना है कि हालात जल्द बेहतर हों।”

 
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष का लिंक भी साझा किया। त्रिपाठी के इस ट्वीट को अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी री-ट्वीट कर लोगों से बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद देने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि पटना में बारिश के कारण चहुंओर जलभराव की स्थिति है। हजारों लोग चार दिनों से अपने घरों में कैद हैं। सड़कों पर चार से पांच फीट तक पानी जमा है। राजेंद्र नगर और कंकड़बाग के अधिकांश घरों में बारिश का पानी घुसा हुआ है।  
1569928433 bihar
सरकार द्वारा भले ही राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं, मगर लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। बारिश व बाढ़ की वजह से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को तीन दिनों के बाद सोमवार को उनके घर से बाहर निकाला गया था। राजधानी पटना के साथ ही बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।