वाल्मीकीनगर : वाल्मिीकी नगर लोकसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा हुआ। एनडीए घटक दल जदयू प्रत्याशी वैधनाथ प्रसाद महतो एवं महागठवंधन काग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पान्डेय के पौत्र शाश्वत केदार चुनावी मैदान में हैं। 6 विधानसभा वाला वाल्मीकीनगर लोकसभा क्षेत्र में वाल्मीकीनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया, सिकटा, विधानसभा है।
इस क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता की संख्या सबसे ज्यादा है इसके थारू एवं ब्राहा्रमण, यादव, कुर्मी व कुशवाहा मतदाता है। कुल मतदाताओं की संख्या ़12,75,653 है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी के जीत के लिए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेद्र कुशवाहा एवं भी वीईपी नेता मुकेश साहनी दौरा कर चुके हैं।
वहीं जदयू प्रत्याशी वैधनाथ महतो के पास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह सभा को संबोधित किये। वर्तमान में इस क्षेत्र के प्रतिनिधी सतीश दुवे हैं।
मगर यह सीट जदयू के कोटे में चला गया इसलिए वर्तमान सांसद बेटिकट हो गये। इनके वेटिकट होने से ब्राहमण समाज में नाराजगी है। पंजाब केसरी के पत्रकार से बगहा एवं रामनगर क्षेत्र के मतदाताओं ने बताया कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में नौजवान वेरोजगार हुए वहीं बगहा में दलित समाज का कहना है कि थारू समाज को मुख्य पूजा में दारू का उपयोग होता है लेकिन शराबवंदी कानुन लागु होने से लोगों को जेल जाना पड़ रहा है। टक्कर मिलाजुला कर एनडीए एवं महागठबंधन के बीच है।