9 वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

9 वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने मनाया पुलिस स्मृति दिवस

बिहटा स्थित 9वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर में यूनिट कमांडेंट श्री विजय सिन्हा के उपस्थिति में पुलिस स्मृति दिवस

आज दिनांक 21 अक्टूबर 2021 को बिहटा स्थित 9वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर में यूनिट कमांडेंट श्री विजय सिन्हा के उपस्थिति में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट महोदय ने देश की गरिमा को बनाए रखने वाले  देश के पुलिस बल के साथियों जिन्होंने पिछले एक साल में देश की सेवा को सर्वोपरि मानते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है, के लिए मौन होकर श्रद्धांजलि दी। 
1634818009 100
इस अवसर पर श्री सिन्हा ने बताया कि आज भी हम पुलिस बलों के लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा हमारे लिए देश की सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति देना गर्व की बात होती है। इस अवसर पर वाहिनी के सभी कार्मिक मौजूद थेl  साथ ही साथ यूनिट कमांडेंट के दिशा निर्देशन में वाहिनी के सभी आरआरसी रांची,सुपौल तथा देवघर में भी कार्मिको द्वारा पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।