बिहार : लड़के को प्रपोज करते ही 6 नाबालिग लड़कियों ने खाया जहर, 3 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार : लड़के को प्रपोज करते ही 6 नाबालिग लड़कियों ने खाया जहर, 3 की मौत

चिरैला गांव में एक ही साथ छह सहेलियों ने जहर खा लिया, जिससे तीन की मौत हो गई

बिहार में औरंगाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के कासमा थाना क्षेत्र में छह नाबालिग सहेलियों ने जहर खा लिया, जिससे तीन की मौत हो गयी तथा तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक लड़कियों में से एक लड़की अपने प्रेमी को प्रपोज किया था, लेकिन उसके मना करते ही लड़की सहित अन्य 5 नाबालिगों ने जहर खा लिया। 6 लड़कियों के एक साथ जहर खाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि चिरैला गांव में शुक्रवार की रात एक ही साथ छह सहेलियों ने जहर खा लिया, जिससे तीन की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में छह सहेलियों ने एक साथ जहर खा लिया, जिससे यह घटना घटी। गंभीर अवस्था में तीन सहेलियों को रफीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार शौर्य और साहस की धरती है, सम्राट अशोक इसके सबसे बड़े प्रतीक : तारकिशोर प्रसाद

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि 6 में से एक लड़की अपने भाई के साले से मोहब्बत करती थी और शादी करना चाहती थी लेकिन उसके इनकार की वजह से ये कदम उठाया गया। बताया जा रहा कि सभी लड़कियां एक ही जाति की बताई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले में सभी एंगल को लेकर जांच कर रही है। 
इस चौंकाने वाले मामले को लेकर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। मृतकों की पहचान मनोज पासवान की 14 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी, राजेश पासवान की 14 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी एवं रामप्रवेश पासवान की 15 वर्षीय पुत्री अनीषा कुमारी के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।