बिहार : नालंदा में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की गई जान, पुलिस ने बिमारी को बताया मौत का कारण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार : नालंदा में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की गई जान, पुलिस ने बिमारी को बताया मौत का कारण

नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की संदिग्ध स्थिति में

शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतों की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही। राज्य के नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। परिजन शराब पीने से हुई मौत बता रहे हैं, जबकि पुलिस बीमारी से मौत बता रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मुख्यमंत्री के गृह जिले में ऐसी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद और नालंदा (सदर) डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ले रहे हैं। अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है। 
1642228629 nalanda 1
नोमानी ने शनिवार को  बताया कि सोहसराय थाना इलाके के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला में संदेहास्पद स्थिति में 5 लोगों की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि मृतकों में 2 की तबियत खराब थी, जिसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी।
1642228639 nalanda 2
 इधर, सभी मृतकों के परिजन शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने से मौत की बात बता रहे हैं। स्थानीय लोग भी आस पास के इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।