बिहार बंद के दौरान औरंगाबाद में हुई हिंसा के मामले में 43 लोग गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार बंद के दौरान औरंगाबाद में हुई हिंसा के मामले में 43 लोग गिरफ्तार

अनूप कुमार ने बताया कि इस मामले में अबतक 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उपद्रवियों के

बिहार के औरंगाबाद शहर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बंद के दौरान उपद्रव एवं पथराव के मामले में पुलिस ने 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार ने आज यहां बताया कि राजद द्वारा 21 दिसम्बर को आयोजित बिहार बंद के दौरान शहर में व्यापक हिंसा और पथराव की घटना हुई थी। 
उन्होंने बताया कि पथराव में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत 32 पुलिसकर्मियों को चोटें आयी थी। अनूप कुमार ने बताया कि इस मामले में अबतक 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों के पास से 77 लाठियां, चार जिंदा बम और 20 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

सीएए और एनआरसी के खिलाफ आज कांग्रेस का राजघाट पर सत्याग्रह, राहुल-प्रियंका-सोनिया होंगे शामिल

बता दें की नागरिकता कानून के खिलाफ राजद ने बिहार बंद का आह्वान किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता सड़कों पर निकले। कार्यकर्ताओं ने अररिया में एक ट्रेन रोकी थी। लोगों ने कई जगहों पर चक्का जाम किया गया। कुछ जगहों पर ट्रेन भी रोकी गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।