बिहार में बच्चों पर मिट्टी की दीवार गिरने से 4 की मौत, 2 घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार में बच्चों पर मिट्टी की दीवार गिरने से 4 की मौत, 2 घायल

सूत्रों ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान साक्षी (6 साल), सोनाक्षी (5 साल), मीनाक्षी (4 साल), और

बिहार में बांका जिले के धौरैया थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव में आज सुबह एक घर की दीवार गिरने से चार बच्चों की दबकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तिलवारी गांव निवासी भैरव यादव के घर की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इस घटना में घर के निकट से खेल रहे चार बच्चों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। 
सूत्रों ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान साक्षी (6 साल), सोनाक्षी (5 साल), मीनाक्षी (4 साल), और प्रिंस  (4 साल) के रूप में की गई है। मृतक बच्चां की उम्र चार से छह वर्ष के बीच है। वहीं निशा (6 साल) और काजल (4 साल) गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भारी बारिश के कारण रुकी मुंबई की रफ्तार, मछुआरों को समद्र में न जाने की चेतावनी

मौके पर पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए और बच्चों को दीवार के नीचे से निकाला। तब तक 4 बच्चों की जान जा चुकी थी। दरअसल, घटना के वक्त बच्चे गांव की एक गली में खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक से मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई और वहां खेल रहे बच्चे इसके नीचे दब गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।