बिहार : 28 कार्टन विदेशी शराब बरामद, चार गिरफ्तार - Punjab Kesari

बिहार : 28 कार्टन विदेशी शराब बरामद, चार गिरफ्तार

बिहार में वैशाली और खगड़यि जिले से पुलिस ने 28 कार्टन विदेशी शराब के साथ चार लोगों को

बिहार में वैशाली और खगड़यि जिले से पुलिस ने 28 कार्टन विदेशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक रिपोर्ट के अनुसार वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के कनहौली गांव के निकट कल देर रात गश्त के दौरान एक कार से 20 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी। 
कार पर सवार दो शराब कारोबारी पंकज कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में लाइन होटल के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 पर कल देर रात गश्त कर रही पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली। 
तलाशी के दौरान कार से 28  कार्टन में रखी गयी 192 बोतल हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गयी। कार पर सवार तस्कर प्रियेश कुमार और चालक महेश सदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रियेश समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र का निवासी है जबकि चालक महेश मधुबनी का रहने वाला है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।