बिहार की सियासी हल-चल तेज, दिल्ली के लिए रवाना दिग्गज नेता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार की सियासी हल-चल तेज, दिल्ली के लिए रवाना दिग्गज नेता

बिहार भाजपा के नेता और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा गुरुवार की शाम पटना से दिल्ली रवाना हुए। दोनों नेता भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेंगे। कहा जा रहा है कि गुरुवार की शाम दिल्ली में होने वाली भाजपा की बैठक में दोनों नेता हिस्सा लेंगे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में बिहार की लोकसभा सीटों को लेकर मंथन होगा। विधान परिषद की खाली सीटों के प्रत्याशी को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होने की संभावना है।

  • चिराग पासवान से नाराजगी पर बोले
  • एनडीए एकजुट
  • समय आने पर सबकुछ तय

पार्टी की संगठनात्मक बैठक

sanghnthtamk bethak

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने विभिन्न राज्यों के कई लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन, बिहार की एक भी सीट के लिए अब तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। दिल्ली रवाना होने से पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से जब पत्रकारों ने बैठक के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक बैठक होती रहती है और हमलोग उसमें जाते रहते हैं।

चिराग पासवान से नाराजगी पर बोले

chirag

लोकसभा प्रत्याशी चयन को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व इसके लिए सक्षम है। लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान की नाराजगी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है। एनडीए एकजुट है। समय आने पर सबकुछ तय हो जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।