Lifestyle

Pimples से पाना है छुटकारा तो न खाएं ये चीजें

By Saumya

May 17, 2024

चेहरे पर पिंपल्स होते ही लड़कियां कई तरह के घरेलु नुस्खे अपनाने लगती है, कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है

Source-Pexels

लेकिन इन मुहांसों के चेहरे पर होने का एक कारण हमारा खानपान भी होता है, ऐसे में अगर आप अपने खाने पर ध्यान देते हैं तो पिंपल्स से छुटकारा पाने में सफल हो सकते हैं

अगर आपको पिंपल से छुटकारा पाना है तो ऑयली या रिफाइंड में बने फूड्स को भूलकर भी न खाएं, बाजार की तली-भुनी चींजे ज्यादातर पुराने तेल में बनी होती है और ये पिंपल्स का कारण बन सकती है

चॅाकलेट्स, टॅाफी यानी की मीठी चीजों को सेवन करने से पिंपल की समस्या बार-बार हो सकती है, ऐसे में इन्हें ज्यादा खाने से बचें

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे आइसक्रीम, क्रीम दूध, दही, पनीर अधिक खाने से भी पिंपल्स होने की संभावना ज्यादा रहती है क्योंकि इनमें कैसिइन होता है जो हार्मोन्स को बढ़ाता है

यदि आपको पिंपल्स की समस्या है तो प्रोटीन पाउडर या प्रोटीन युक्त फूड का सेवन कम करें