आज का राशिफल (21 जनवरी 2024)
मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है। जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना बराबर बनी रहेगी। सायं तक जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का बोध होगा। क्या करें – कलाई में लाल धागा धारण […]
सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे श्रीराम आए हैं…
सजी अयोध्या दुल्हन सी मेरे श्रीराम आए हैं। फूल बरसाओ, इनके चरणों में बहाकर प्रेम की गंगा। बिछा दो अपनी पलकों को मेरे श्रीराम आए हैं। यह पंक्तियां गाईं मेरी फरीदाबाद की 65 वर्षीय प्रीति गांधी ने। क्या जोश है। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों में इतना जोश है, जुनून है। जिससे भी बात करूं चाहे वो […]
‘पैरोल बाबा’ राम रहीम
क्या कयामत है कि हत्या और बलात्कार जैसे संगीन जुर्मों के अपराधी डेरा सच्चा सौदा के बाबा राम रहीम को सरकारी रहमतों ने ‘पैरोल बाबा’ बना दिया है। पिछले चार साल के दौरान इस बाबा को नौवीं बार पैरोल पर छोड़ा जा रहा है। कानून की इस ‘दरियादिली’ को पूरे हिन्दोस्तानी हैरत से देख रहे […]
राम मंदिर : राष्ट्र का उत्सव-10
श्रीराम के नाम की कीर्ति आज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। एशिया और यूरोप तथा अमेरिकी महाद्वीप के देशों में जहां-जहां भी भारतीय रहते हैं उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है। श्रीराम के नाम का जपमात्र भारतीय जनमानस को युगों-युगों से शीतलता देता आ रहा है। शास्त्रों के अनुसार श्रीराम नारायण के […]
मायावती को साथ लाने में विफल रहा विपक्ष
विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल 28 पार्टियों में से कुछ ऐसी हैं जिनका संसद के किसी भी सदन में कोई सदस्य नहीं है। ये अनिवार्य रूप से पोस्ट-बॉक्स पार्टियां हैं जिनकी जमीनी स्तर पर या तो बहुत कम या कोई महत्वपूर्ण उपस्थिति नहीं है। फिर भी पंजीकृत राज्य पार्टियां होने के नाते वे प्रतीक, झंडे […]
भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला
‘ये राह जिस पर चल कर तू अपराजेय बना है, उन पर अब भी मेरे पैरों के निशां हैं वह सीढ़ियां मैंने ही लगाई थी, जिस पर चढ़ कर आज तू इस आसमां का गुमां है’ राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण भाजपा के वरिष्ठ व वयोवृद्ध नेता 96 वर्षीय लाल कृष्ण अडवानी को […]
22 जनवरी को AIIMS, RML हॉस्पिटल की आधा दिन की छुट्टी, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। आपातकालीन और सभी महत्वपूर्ण सेवाएँ रहेंगी चालू दोनों अस्पतालों में हालाँकि आपातकालीन और सभी महत्वपूर्ण सेवाएँ चालू रहेंगी। अस्पताल ने शनिवार को यहां जारी […]
एक दिलचस्प कानूनी लड़ाई आई सामने : Butter Chicken और Dal Makhani का आविष्कार वास्तव में किसने किया? Delhi High Court करेगा फैसला
एक दिलचस्प कानूनी लड़ाई सामने आई है। दिल्ली उच्च न्यायालय प्रिय भारतीय व्यंजनों – बटर चिकन और दाल मखनी को विकसित करने के अधिकार के सही दावेदार का फैसला करने के लिए तैयार है। लड़ाई मोती महल और दरियागंज रेस्तरां के बीच हुई शुरू लड़ाई मोती महल और दरियागंज रेस्तरां के बीच शुरूहै। वे बटर […]
वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार फरीदाबाद या गुरुग्राम में बनेगी साइंस सिटी : CM खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि सरकार वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए फरीदाबाद या गुरुग्राम जिले में एक साइंस सिटी स्थापित करेगी। फरीदाबाद या गुरुग्राम में बनेगी साइंस सिटी : सीएम मुख्यमंत्री ने यहां टीएचएसटीआई बायोटेक इंस्टीट्यूट में नौवें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के समापन समारोह […]
‘एक देश एक चुनाव’ के लिए हर 15 साल बाद 10000 करोड़ रुपये की नई EVM की जरूरत – EC
यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं, तो चुनाव आयोग (ईसी) को नई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें खरीदने के लिए हर 15 साल बाद लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। एक ईवीएम का उपयोग तीन चुनावों के लिए ही किया जा सकेगा – चुनाव आयोग चुनाव आयोग ने सरकार को सूचित किया […]