December 23, 2023 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Lok Sabha Elections 2024 से पहले Congress में बड़ा फेरबदल ; Priyanka Gandhi से यूपी पार्टी प्रभारी पद छीना

Congress meeting

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव करते हुए कांग्रेस ने शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रभारी के पद से हटा दिया। कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के दो दिन आज पार्टी ने प्रमुख संगठनात्मक बदलावों की घोषणा की। प्रियंका गांधी बिना किसी विभाग के पार्टी महासचिव बनी रहेंगी – […]

भारतीय संविधान वेदों, उपनिषदों और भगवद गीता पर आधारित: सीएम हिमंत सरमा

BIASAM SARMAA

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि देश का संविधान वेदों, उपनिषदों और भगवत गीता के आधार पर लिखा गया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “वेद, उपनिषद और भगवत गीता वह आधार हैं जिस पर भारत का संविधान लिखा गया है और यह धर्मनिरपेक्ष है क्योंकि संस्थापक […]

मनोहर लाल खट्टर : खिलाड़ियों को खेल पर अधिक ध्यान देना चाहिए

KHATTAR KA

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह के देश में खेल की शासी निकाय के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खिलाड़ियों को “खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित करने” की सलाह दी। पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण शरण […]

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक बोले, सपा को न भेजा जाए प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण

UP Politics

कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में समाजवादी पार्टी को आमंत्रण न भेजने की अपील ट्रस्ट से की है। इस पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने पलटवार किया और कहा कि जमीन पर कब्जा करने वाले ऐसे ही बयान देंगे। HIGHLIGHTS  समाजवादी पार्टी पर बरसे भाजपा […]

CM YOGI ने बिजनौर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लिया

CM YOGI 9

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि बिजनौर विकास की मुख्यधारा से जुड़कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अनुकरणीय जिला बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बिजनौर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ”विकास का लाभ सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है बल्कि हर किसी […]

रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए सिर्फ 84 सेकेंड का मुहूर्त

Untitled 1 copy 10

अयोध्‍या में श्रीरामजन्‍मभूमि पर बने भव्‍य राममंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा 22 जनवरी 2024 को पीएम नरेन्‍द्र मोदी के हाथों होगी। रामलला की मूर्ति की स्थापना का विशिष्ट मुहूर्त 22 जनवरी को मध्याह्न 12 बज कर 29 मिनट आठ सेकेंड से आरंभ होगा। यह 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकेंड तक रहेगा। […]

PM मोदी ने भाजपा नेताओं को 2024 के चुनाव के लिए दिया जीत का मंत्र

Untitled 1 copy 9

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया और पार्टी नेताओं संग बातचीत की। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य तमाम राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों […]

Vivo-India Case: वीवो-इंडिया के 3 शीर्ष अधिकारी धनशोधन मामले में गिरफ्तार

JIH

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो-इंडिया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ जारी धनशोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में कंपनी के तीन शीर्ष अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वीवो-इंडिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) होंग शुक्वान उर्फ ​​टेरी, मुख्य […]

अविनाश पांडे संभालेंगे यूपी, सचिन पायलट देखेंगे छत्तीसगढ़… 3 राज्यों में हार के बाद कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव

Congress Reshuffle

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए 12 महासचिवों और 12 प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की। पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की और से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। अविनाश पांडे बने यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को महासचिव के तौर पर बरकरार रखा गया […]

भारत के करीब ड्रोन का निशाना बना इजरायली जहाज, हूतियों पर शक

Untitled 1 copy 8

Israeli ship इजरायल से जुड़े एक जहाज को हिंद महासागर में ड्रोन द्वारा निशाना बनाया गया है। ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस और समुद्री सुरक्षा फर्म एम्ब्रे ने इस हमले की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक इस व्यापारिक जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा था और भारतीय तट के पास इसे […]

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।