September 10, 2023 - Page 8 Of 9 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bihar: कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई पत्थरबाजी, छावनी में बदला इलाका

1694325645 3

बिहार के सासारामजिले में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए शनिवार की शाम में जुलूस निकाला गया। बता दें गोला बाजार होते हुए जुलूस मोची टोला के पास पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक,कुछ असामाजिक तत्वों ने विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

लुधियाना में बना तीसरा डॉग पार्क, उत्तर भारत का पहला ऐसा अनोखा पार्क, सुविधाएं जान आप भी रह जाएंगे हैरान

1694325386 untitled project 2023 09 10t110926.702

यह अनोखा कुत्ते के लिए बना पार्क आपको लुधियाना शहर में देखने को मिल सकता है। यह डॉग पार्क उत्तर भारत में पहला और कुल मिलाकर भारत में तीसरा है। इस पार्क को ठेकेदार ने अपने पैसे से बनाया है, जो दिलचस्प है क्योंकि नगर निगम ने इस पर कोई पैसा खर्च नहीं किया है।

घोसी उपचुनाव के बाद बीजेपी को पता चला अपने फॉर्मूले की कमियां

1694325220 untitled 1 copy.jpgfgdfg

लोकसभा चुनाव का रिहर्सल माने जाने वाले घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल दल सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल (एस) जैसे सहयोगी लोग अपना वोट ट्रांसफर कराने में नाकाम रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले में हुई बड़ी लापरवाही ! गाड़ी के ड्राइवर को पुलिस ने लिया हिरासत में

1694323936 america

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले के लिए एक ड्राइवर हायर किया गया था। जो उनके काफिले में शामिल होने वाला था। लेकिन ये ड्राइवर अपने एक प्राइवेट पैसेंजर को लेकर होटल ताज मान सिंह पहुंच गया।

Ayodhya: रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की व्यवस्था संभालेगी RSS और VHP, आज से शुरू होगी दो दिवसीय बैठक

1694323524 2

Ayodhya: अगले साल जनवरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मकर संक्रांति के बाद होने वाली है। बता दें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के हाथों में होगी।जिसके लिए आज से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समिति की दो दिवसीय बैठक होने जा रही है।

20 लाख में केकल एक बार मिलता हैं ऐसा सुनहरा मौका, मछुआरे ने पकड़ी नीली झींगा मछली, देखकर आप रह जाएंगे दंग

1694323188 untitled project 2023 09 10t104255.155

बेहद दुर्लभ माने जाने वाले Lobster को पहली बार ब्रिटेन में देखा गया है। ऐसा कहा जाता है कि दो मिलियन में से एक को नीले झींगा मछली से सामना होने की संभावना होती है। इसे डेवोन के प्लायमाउथ साउंड में एक स्थानीय मछुआरे ने पकड़ा था।

दिल्ली से सामने आया हैरान करने वाला मामला, एक सनकी व्यक्ति ने मां की चाकू से गोदकर की हत्या

1694322437 1

राजधानी दिल्ली में लगातार हत्या के मामले बढ़ते जा रहे है। अब एक और मामला सामने आया है। बता दें मानसिक रूप से 25 साल के एक सनकी व्यक्ति ने शनिवार को अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसे पड़ोसी ने बचाने की कोशिश की। इस प्रयास में वो खुद भी घायल हो गया।

ये हैं ‘अमरता का पेड़’, फल-फूल से लेकर जड़ तक के है अपने अलग फायदे, हज़ारों साल तक रहता हैं जिंदा

1694320818 web photo editor 2

अमृत ​​आज केवल एक दूर की याद बनकर रह गया है। वहीं आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अमरता का पेड़ कहा जाता है। इस पेड़ का स्थान अफ़्रीका है। यह अब यहां से फैल रहा है और कई अन्य देशों में भी अपनी जड़ें जमा चुका है।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।