चंद्रयान 3 के लिए ISRO को दी बधाई, हमने सपने को हकीकत में बदलते देखा : राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह
जैसे ही भारत ने बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक एक अंतरिक्ष यान उतारा, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने
2007 हेट स्पीच केस: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को राहत, वॉयस सैंपल देने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट से हेट स्पीच केस में समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खान को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने 2007 में रामपुर में समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी से जुड़े मामले में वॉयस सैंपल देने के निचली अदालत के आदेश पर बुधवार को अंतरिम रोक लगा दी
‘यह क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है…’, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग में सफलता के लिए देशवासियों, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और वैज्ञानिक समुदाय को बधाई दी और कहा कि यह पल ‘अविस्मरणीय, अभूतपूर्व’ और ‘‘विकसित भारत के शंखनाद’’ का है…..
अंतरिक्ष में भारत का बढ़ा कद, चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कर रचा इतिहास
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की।
अनोखे अंदाज में व्यक्ति ने मनाया Independence Day, 13 घंटे चलकर भारतीय मैप की बनाई GPS ड्राइंग
भारत के मैप का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसे वह अपने ट्रेक के दौरान ढूंढने में कामयाब हुए थे।उन्होंने यह स्क्रीनशॉट वीडियो की शुरूआत में लगाया था। बता दें, विकास रूपारेलिया ने 13 घंटे 25 मिनट में 73 किलोमीटर चलकर भारत के नक्शे की जीपीएस ड्राइंग बनाई थी, जबकि इस दौरान वे तिरंगे को हाथ में थामे हुए थे।
G-20 Summit: क्या है जी-20, जिसके लिए भारत में हो रही इतनी सारी तैयारियां
जी-20 की खासियत क्या है और इसकी जरुरत क्यों पड़ी दरअसल जी-20 19 देशों के साथ एक यूरोपियन यूनियन का एक समूह है। इसे शिखर सम्मेलन भी कहा जाता है। इस समूह में वो देश जुड़े हैं जो जो अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में टॉप पर हैं। इन 20 देशों के बारे में बात करें तो इनमें फ्रांस, इंडोनेशिया, इटली, कोरिया, जर्मनी, इंडिया, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, रुस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, तुर्की, युनाइटेड किंगडम, जापान, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं।
Himachal Pradesh: 10 हजार करोड़ दे केंद्र सरकार, कांग्रेस की मांग- हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा हो घोषित
कांग्रेस ने केदारनाथ त्रासदी और गुजरात के भुज भूकंप का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि वह हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से मची तबाही को प्राकृतिक आपदा घोषित करते हुए 10,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा करें….
Jharkhand: CM सोरेन ने मिजोरम में पुल ढहने की घटना में श्रमिकों की मौत पर व्यक्त किया शोक
मिजोरम के आइजोल जिले में पुल गिरने की घटना में कम से कम 18 श्रमिकों की मौत हो गई और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को मिजोरम में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने की घटना में 18 श्रमिकों की मौत पर शोक जताया।
Chandrayaan 3 का लैंडर रोवर क्या होता है, ऐसे करता है काम
चंद्रयान 3 मिशन के सफल होने का सबको इंतजार है लेकिन क्या आपको पता है कि चांद पर उतरने वाला लैंडर रोवर क्या होता है और ये कैसे काम करता है। आपको बता दें चंद्रयान 3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने से कुछ ही घंटे दूर है। 23 अगस्त को शाम पौने छह बजे लैंडर के निर्धारित प्वॉइंट पर उतरने का सबको इंतजार है।
Chhattisgarh में जारी ED रेड पर सामने आया AAP का बयान, सौरभ भारद्वाज बोले- ‘इनका रोज का काम……’
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और उनके करीबियों के घर पर ईडी ने आज छापा मारा है। बता दें ईडी की रेड को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि,’ये तो इनका रोज का काम है, जो भी केंद्र सरकार के राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं उनके खिलाफ ये इसी तरह का काम करवाते रहते हैं।