January 10, 2023 - Page 2 Of 9 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यमुना की सफाई में विफल केजरीवाल दिल्लीवासियों को जवाब दें : भाजपा

1673379771 kejriwal sad

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार शासन और विकास के हर मोर्चे पर विफल रही है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी की जीवन रेखा यमुना नदी की सफाई में यह पूरी तरह विफल रही है।

जोशीमठ की स्थिति पर कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई एनसीएमसी की समीक्षा बैठक

1673379601 joshimath

जोशीमठ की स्तिथि को लेकर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में जोशीमठ के मौजूदा हालात पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, उत्तराखंड के मुख्य सचिव सहित राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

पटना में एएसआई के शेड से भगवान विष्णु की 1200 साल पुरानी मूर्ति की चोरी

1673379473 1200 years old statue of lord vishnu

पटना जिला के विक्रम थाना अंतर्गत दतियाना क्षेत्र स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के मूर्तिकला शेड में रखी भगवान विष्णु की 1200 साल पुरानी मूर्ति की चोरी हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मद्रास हाईकोर्ट ने पोंगल के दौरान मुर्गा लड़ाई के लिए शर्ते लगाईं

1673378089 judge

तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में पोंगल त्योहार के दौरान पारंपरिक मुर्गो की लड़ाई मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के अनुसार आयोजित की जाएगी।

आजादी की शताब्दी पर भारत बन चुका होगा विश्व गुरु – राष्ट्रपति मुर्मू

1673376558 president murmu 1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि आने वाले 25 वर्ष भारत के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। भारत निरंतर विश्व गुरु बनने की महत्वाकांक्षी यात्रा पर है।

वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने बनाया एक्शन प्लान

1673376312 vande bharat express main

वंदे भारत एक्सप्रेस में लगातर आ रही पत्थरबाजी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने नए एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है।

IND vs SL : कोहली का शतक, भारत ने पहले वनडे में श्रीलंका को 67 रन से हराया

1673373866 ind vs sl odi match

विराट कोहली के करियर के 45वें एकदिवसीय शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां श्रीलंका को 67 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।

चीन ने जापान व दक्षिण कोरिया के लिए नए वीज़ा जारी करने पर लगाई रोक

1673373527 japan and south korea visa ban in china

चीनी दूतावासों ने दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों को अपने देश के नए वीज़े जारी करना मंगलवार को निलंबित कर दिया। चीन ने इन राष्ट्रों की ओर से उसके नागरिकों के लिए कोविड-19 जांच जरूरी करने पर जवाबी कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया है।

भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना , कहा – कुछ दिन आरएसएस की शाखा में हिस्सा लें

1673372978 anil vij and rahul gandhi

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कुछ दिन आरएसएस की शाखा में हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि वह संगठन के बारे में कुछ नहीं जानते।

मुसलमानों को ”हम बड़े हैं” का भाव छोड़ना होगा – आरएसएस प्रमुख

1673372424 mohan bhagwat 1

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू हमारी पहचान, राष्ट्रीयता और सबको अपना मानने एवं साथ लेकर चलने की प्रवृति है और इस्लाम को देश में कोई खतरा नहीं है, लेकिन उसे ‘हम बड़े हैं’ का भाव छोड़ना पड़ेगा।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।