December 4, 2022 - Page 4 Of 10 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अनुराग ठाकुर ने युवाओं को बताया देश का इंजन, कुछ नया सीखने के लिए नई प्रौद्योगिकी अपनाने का किया आह्वान

1670172872 anurag

अनुराग ठाकुर ने रविवार को युवाओं को देश के विकास का इंजन बताया और उनसे अति सक्रिय एवं नवोन्मेषी होने तथा कुछ नया सीखने के लिए नई प्रौद्योगिकी अपनाने का आह्वान किया।

मैनपुरी उपचुनाव को लेकर शिवपाल ने कहा- हम पर नज़र रखने के लिए ड्रोन का हो रहा इस्तेमाल

1670163133 fhbxdf

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में सोमवार को होने वाले उपचुनाव के मतदान से एक दिन पूर्व रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके साथ रहने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी की पहल- सोमवार को भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक का करेंगे उद्घाटन

1670166372 stryhdrt

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन करेंगे। इसमें कुछ राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों और 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी के मद्देनजर पार्टी के राजनीतिक एजेंडे को रखा जाएगा।

Filmmaker नितिन मनमोहन की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक आने के कारण अस्पताल में कराया गया भर्ती

1670163753 sdfhgd

फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को हृदय संबंधी समस्याओं के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Delhi: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, सरकार ने निर्माण कार्यों पर लगाई रोक

1670160838 dghjtfg

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के गंभीर स्तर पर पहुंचने के बीच केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकारियों को चरणबद्ध कार्रवाई कार्य योजना (जीआरएपी) के तीसरे चरण के तहत गैर-जरूरी निर्माण कार्य पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

Delhi: राजधानी में 4 बजे तक लगभग 45 फीसदी हुआ मतदान

1670160168 szfdgx

दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के लिए मतदान खत्म होने में अब कुछ ही समय बचा है। धीरे धीरे पोलिंग सेंटर पर मतदान करने वालों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। महिलाओं और बुजुर्गों सहित युवाओं में भी मतदान के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Rajasthan: पायलट ने कहा- राहुल गांधी की यात्रा की कामयाबी से परेशान है भाजपा

1670158802 fg

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा के राजस्थान में ऐतिहासिक रहने का दावा करते हुए कहा है कि यात्रा की कामयाबी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विचलित और परेशान है।

UP News: यूपी में लड़की के साथ दरिंदगी, आरोपी ने पीड़िता के साथ 6 दिनों तक किया बलात्कार, जानें मामला

1670158390 sdftuhytr

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की एक लड़की को कथित रूप से अगवा कर लगातार छह दिन तक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Delhi: मनोज तिवारी ने कहा- भ्रष्टाचारी या सेवक में से किसी एक को चुनेगी ‘जनता’

1670156978 sadg

दिल्ली के यमुना विहार सी ब्लॉक में अपने मताधिकार का प्रयोग करने आए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने खास बातचीत की। इस बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि यह दिल्ली की जनता है, सब जानती है। अब दिल्ली की जनता भ्रष्टाचारी या सेवक, इनमें से किसी एक को दिल्ली नगर निगम की सत्ता में बैठाएगी।

मोदी को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का ट्वीट- “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य”

1670156085 dfyhjth

भारत द्वारा जी20 की अध्यक्षता संभालने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट की और विश्वास जताया कि भारतीय प्रधानमंत्री दोनों देशों को शांति और स्थायी दुनिया बनाने के लिए साथ लाएंगे।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।