December 4, 2022 - Page 3 Of 10 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Iran: इजराइल के लिए जासूसी करने वालों पर ईरान सरकार ने की सख्त कार्रवाई, 4 लोगों को दी फांसी

1670162481 djhtg

इज़राइल की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ के लिए काम करने के आरोप में चार लोगों को ईरान में रविवार को फांसी दी गई। वहीं, तीन अन्य को लंबी कैद की सजा सुनाई गई है।

12 अनाथ किशोरों पर अत्याचार को लेकर NHRC ने तमिलनाडु और बिहार सरकार को भेजा नोटिस, जाने क्या है मामला

1670177202 nhrc

एनएचआरसी (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) ने बिहार से चेन्नई के एक मदरसे में लाए गए 12 अनाथ किशोरों पर अत्याचार की सूचना मिलने पर तमिलनाडु और बिहार की सरकारों को नोटिस जारी किया है।

क्रोएशिया के खिलाफ दमखम दिखाने को तैयार है जापान

1670177193 japan vs croatia

जापान की टीम फुटबॉल विश्व कप में सोमवार को जब पिछली बार की उपविजेता क्रोएशिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश नॉकआउट चरण में पहली जीत दर्ज करने की होगी।

विशाखापत्तनम में नौसेना दिवस समारोह में युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन

1670176825 navy day celebrations

भारतीय नौसेना ने रविवार को यहां नौसेना दिवस के अवसर पर शानदार युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति और सैन्य बल की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू यहां रामकृष्ण बीच पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं। यह पहली बार था जब नौसेना दिवस नयी दिल्ली के बाहर मनाया गया।

युवा भारत के विकास के इंजन हैं : अनुराग ठाकुर

1670176590 anurag thakur

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को युवाओं को देश के विकास का इंजन बताया और उनसे अति सक्रिय एवं नवोन्मेषी होने तथा कुछ नया सीखने के लिए नयी प्रौद्योगिकी अपनाने का आह्वान किया।

MCD चुनाव में लगभग 50 % वोटिंग, BJP, ‘AAP’ ने अपनी-अपनी जीत के किये दावे

1670176068 mcd election 2022 voting2

दिल्ली में 250 नगर निगम वार्ड के चुनाव में रविवार को लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्य प्रतिद्वंद्वियों भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किये हैं।

नौसेना दिवस समारोह में बोली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्र 25 वर्षों में बन जाएगा विश्वगुरु

1670175125 murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को विश्वास जताया कि देश 2047 में अपनी आजादी का शताब्दी समारोह मनाये जाने के समय तक विश्वगुरु बन जाएगा।

G20 अध्यक्षता को लेकर बोले इमैनुअल मैक्रों – शांतिपूर्ण तथा टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए सभी को साथ लाएंगे मोदी

1670174554 macron

इमैनुअल मैक्रों ने जी-20 की अध्यक्षता संभाल रहे भारत के प्रति भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनके ‘मित्र’ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक शांतिपूर्ण तथा टिकाऊ दुनिया बनाने के लिए सभी को साथ लाएंगे।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मध्य प्रदेश में जबरदस्त मिला समर्थन : राहुल गांधी

1670174321 rahul gandhi bharat jodo yatra speak

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के रविवार शाम को मध्य प्रदेश से पड़ोसी राज्य राजस्थान में प्रवेश करने से ठीक पहले कहा कि इस यात्रा को भाजपा शासन वाले मध्य प्रदेश में ‘सुबह की ठंड एवं गड्ढों से भरी सड़कों की परवाह किये बिना’ लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला।

राजस्थान : किसानों के कर्ज को लेकर सतीश पुनिया ने राहुल गांधी से किया सवाल, लगाए कई आरोप

1670173700 poonia

सतीश पूनिया ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि किसानों का पूरा कर्ज माफ करने के उनके वादे का क्या हुआ।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।