October 30, 2022 - Page 2 Of 7 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Morbi bridge accident : मरम्मत कार्य के बाद चार दिन पहले ही जनता के लिए खोला गया था पुल

1667162701 morbi bridge accident1

गुजरात के मोरबी में माच्छू नदी पर बने केबल पुल के रविवार शाम टूट जाने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। एक निजी कंपनी द्वारा सात महीने तक पुल का मरम्मत कार्य करने के बाद इसे चार दिन पहले ही जनता के लिए फिर से खोला गया था।

PM मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास भूलभुलैया उद्यान, मियावाकी वन, हाउसबोट सेवा समर्पित की

1667152879 pm modi dedicates maze garden miyawaki forest

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के एकता नगर में 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास एक भूलभुलैया उद्यान सहित तीन आकर्षणों को लोगों को समर्पित किया।

PM मोदी ने वैश्विक रक्षा कंपनियों से भारत को विनिर्माण केंद्र बनाने का किया आह्वान

1667152001 prime minister narendra modi indian air force

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय वायु सेना के लिए सी-295 सैन्य परिवहन विमान की विनिर्माण सुविधा की आधारशिला रखी। इसके साथ ही, उन्होंने वैश्विक रक्षा कंपनियों से दुनिया के लिए भारत में सैन्य साजो-सामान का निर्माण करने का आह्वान किया।

Morbi bridge accident : मोरबी में पुल टूटने की घटना को लेकर PM मोदी ने CM पटेल और अधिकारियों से की बात

1667151799 morbi bridge accident

गुजरात के मोरबी शहर में रविवार की शाम मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने से कम से कम 60 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह पुल करीब एक सदी पुराना था और मरम्मत के बाद हाल ही में इसे लोगों के लिए खोला गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भाकपा सांसद ने BJP पर साधा निशाना , कहा – पुल टूटना भाजपा सरकार की घोर लापरवाही का संकेत है

1667150596 binoy vishwam morbi incident

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बिनॉय विश्वम ने गुजरात के मोरबी शहर में रविवार को केबल पुल टूटने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया कि यह राज्य सरकार की ‘‘घोर लापरवाही’’ की ओर इशारा करता है। इस हादसे में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है।

Morbi Incident : गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत

1667149969 morbi accident

गुजरात में मोरबी के बी डिवीजन क्षेत्र में रविवार को झूला पुल टूटने से सैकड़ लोग मच्छु नदी में गिर गए और इस घटना में 60 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है पुलिस ने बताया कि मच्छु पर बना झुलता पुल आज शाम करीब सात बजे अचानक टूट गया, जिसके कारण लोग नदी में गिर गए।

UP News: सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा- उपचुनाव को प्रभावित कर रही है भाजपा, आयोग कार्रवाई करे

1667138194 888888

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव में भय और लालच के जरिए मतदान को प्रभावित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

‘द वायर’ ने अपने पूर्व संपादक पर दर्ज कराई FIR, बीजेपी आईटी प्रमुख ने छवि खराब करने का लगाया था आरोप

1667137694 fdsaf

समाचार पोर्टल ‘द वायर’ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूचना और प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग प्रमुख अमित मालवीय से जुड़ी ‘‘मनगढ़ंत’’ खबर के सिलसिले में अपने पूर्व सलाहकार देवेश कुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।