September 21, 2022 - Page 6 Of 12 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एकता कपूर के प्रोजेक्ट ‘KTina’ से कटा Disha Patani का पत्ता, इन दो एक्ट्रेस को किया गया अप्रोच

1663756911 feature

एकता कपूर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर है। एकता कपूर ने अब तक कई ऐसे हिट शो और फिल्में दी है, जिसे लोग काफी पसंद करते है। एकता कपूर के सीरीअल तो घर घर में अपनी एक खास जगह रखते है। एकता कपूर ने काफी समय पहले अपने एक प्रोजेक्ट ‘केटीना’ की अनाउमसमेंट की थी। हाल ही में इसी प्रोजेक्ट से जुड़ी हुए एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है।

राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

1663758425 tre

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति को मंजूरी दे दी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी। राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति का उद्देश्य परिवहन की लागत को कम करना और देश में वस्तुओं की आपूर्ति को बिना किसी रुकावट के बढ़ावा देना है।

रक्षा सहयोग पर एमओयू से भारत-मिस्र संबंध ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे : राजनाथ सिंह

1663757872 rajnath

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी मिस्र यात्रा को ‘बेहद फायदेमंद’ करार देते हुए बुधवार को विश्वास जताया कि दोनों पक्षों के बीच रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के साथ भारत-मिस्र की साझेदारी ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगी। राजनाथ सिंह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अरब देश के तीन दिवसीय दौरे पर यहां आए थे ।

Crime News: दिल्ली में अवैध हथियार का भंडाफोड़! किए गए 15 पिस्तौल और 45 कारतूस

1663753385 111111

दिल्ली में 32 वर्षीय एक कथित हथियार आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 15 अत्याधुनिक अर्द्ध-स्वचालित पिस्तौल एवं 45 कारतूस जब्त किए गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

असम CM ने मिजोरम के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सीमा विवाद समेत कई मुद्दें पर हुई चर्चा

1663757479 asam mijoram

असम और मिजोरम सीमा पर लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा से मुलाकात की।

अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री बने रहने के सवाल पर ….. जानें! क्या कहा

1663756705 gg

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की संभावना है। वह साफ कह चुके है कि अगर राहुल गांधी चुनाव नहीं लड़ते है तो वह चुनाव में उतरेंगे।

कांग्रेस को संकेत – जम्मू कश्मीर में चल रही हैं विधानसभा चुनाव की तैयारियां

1663756586 re

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक हमीद कर्रा ने बुधवार को इस साल के अंत में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने का संकेत देते हुए दावा किया कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) सहित चुनाव संबंधी सामग्री ले कर ट्रक जम्मू पहुंच गए हैं।

केंद्र बना हिटलर! पवार का कटाक्ष- विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज कराना… गिरफ्तार करवाना BJP का एजेंडा

1663756557 vvvvv

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कराना और उन्हें गिरफ्तार करवाना केंद्र की प्रमुख परियोजना है।

अखिलेश ने यूपी विधानसभा में उठाया आजम का मुद्दा, कहा- अब और प्रताड़ित नहीं करना चाहिए

1663756314 akhilesh yadav at assembly

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन सदन शुरू होते ही सतीश महाना के सामने आजम खान को लेकर अपने डर के बारे में बोलना शुरू कर दिया ।

उत्तर प्रदेश : भाजपा विधायक और उनके बेटे पर लगा महिला से बलात्कार और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

1663756286 bjp vidhayak

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के विधायक छोटे लाल वर्मा और उनके बेटे लक्ष्मीकांत वर्मा के खिलाफ आगरा जिले में एक महिला द्वारा विधायक के बेटे पर बलात्कार, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधायक पर महिला को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।