September 20, 2022 - Page 4 Of 13 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सबूत हैं तो गिरफ्तार करो ! आप की भाजपा को चुनौती

1663686666 ye

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को सवाल किया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं को साबित करने वाले सबूत हैं तो सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां इस मामले में किसी को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही हैं?

जे.पी. नड्डा का कार्यकर्ताओं को संदेश – चुनाव के बारे में चिंता न करें, भाजपा विचारधारा पर चलने वाली एकमात्र पार्टी

1663686544 tfh

चुनावी राज्य गुजरात में राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा लंबे समय से गुजरात में सत्ता में है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा राज्य के दौरे पर है।

यूक्रेन के हिस्सों को अपने क्षेत्र में शामिल करने के लिए जनमत संग्रह कराने की योजना बनाने में रूस

1663685402 cv

रूस नियंत्रित यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों ने मंगलवार को रूस का अभिन्न हिस्सा बनने के लिए जनमत संग्रह कराने की घोषणा की। यूक्रेन के अलगाववादी चार क्षेत्रों द्वारा क्रेमलिन के समर्थन से संगठित और त्वरित आधार पर रूस का हिस्सा बनने की यह कोशिश, मॉस्को को यूक्रेन के साथ युद्ध तेज करने का आधार देगी।

Bihar: सुशील मोदी को मिला हत्या की धमकी भरा पत्र, जानें किसने भेजा

1663685094 grfg

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले से धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें हत्या की धमकी दी गई है।

विशाखापत्तनम से अलग किसी और स्थान पर हो सकता हैं नौसेना दिवस मनाने का निर्णय : अधिकारी

1663684535 rt

प्राधिकारियों ने इस साल के अंत में वार्षिक नौसेना दिवस समारोह विशाखापत्तनम के बाहर आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी सूत्रों ने मंगलवार को दी। सूत्रों ने कहा कि नये स्थल के चयन को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन इसके लिए मुंबई पर विचार किया जा रहा है।

Assam-Mizoram border dispute: दोनों राज्य के मुख्यमंत्री हल निकालने के लिए बैठक करेंगे

1663684109 sfe

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद लंबे समय से चल रहा है। इस विवाद का हल निकालने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा और मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरामथंगा बुधवार को नयी दिल्ली में बैठक करेंगे।

अनुराग ठाकुर बोले- महाराष्ट्र में मजबूत भाजपा से सत्तारूढ़ गठबंधन को फायदा होगा

1663679522 gh

महाराष्ट्र के दोनों लोकसभा क्षेत्रों में ठाकुर का दौरा देश की उन 144 संसदीय सीटों पर भाजपा को मजबूत करने की पार्टी की योजना का हिस्सा है जिनमें वह 2019 के चुनाव में हार गयी थी।

तस्कर गिरोह पर चला योगी पुलिस का चाबुक, 1.65 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

1663678624 rty

महराजगंज जिले के सोनौली इलाके में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों को पकड़कर उनके कब्जे से 1.65 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन बरामद की।

Gujarat Election 2022: केजरीवाल का वादा … लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना

1663677129 df

गुजरात चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो पंजाब की तरह यहां भी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।

अलगावादी नेता यासीन मालिक की एयरफोर्स मामले में हुई वर्चुअल सुनवाई

1663677247 y

अलगावादी नेता यासीन मालिक अभी तिहाड़ में बंद है।मलिक की एयरफोर्स मामले में वर्चुअल सुनवाई थी। इस मामले के सभी आरोपी वर्चुअली उपस्थित थे, वे हाज़िर हुए तब उन्होंने ऑफलाइन सुनवाई की मांग की।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।