अमित शाह ने नीतीश कुमार के आरसीपी सिंह संबंधी दावे को किया खारिज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बगैर उनकी मंजूरी के आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अलवरः पिस्तोल की नोक पर युवक से लूटा 18 लाख कैश से भरा बैग, पुलिस ने धर दबोचे बदमाश
राजस्थान के अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को पिस्तौल की नोक पर एक व्यक्ति से 18 लाख रूपये की नकदी से भरे बैग को छीन कर फरार हुए पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
राजस्थान सरकार के कुशासन के कारण बदमाशों ने महिला शिक्षिका को जिंदा जलाया : कैलाश चौधरी
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर उसके कुशासन से लगातार अपराध एवं भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस कारण प्रदेश में अपराध इस कदर पैर पसार चुका है कि अब जयपुर में बेखौफ बदमाशों ने महिला शिक्षिका को जिंदा जला दिया।
पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को मिले भारत रत्न: मांझी
पटना,(पंजाब केसरी): हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की 15वीं पुण्यतिथि पर हम पार्टी द्वारा उनके पटना आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
बिहार के महागठबंधन के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम का एजेंडा होगा तैयार : कांग्रेस
कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि बिहार के महागठबंधन में शामिल घटक दल न्यूनतम साझा कार्यक्रम का एजेंडा तैयार करेंगे जिस पर सरकार अमल करेगी।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने किया विस्तार
पटना ,(पंजाब केसरी)लोक जनशक्ति पार्टी-(रामविलास) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ ने बिहार में सशक्त संगठन तैयार करने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार करते हुए,संतोष कुमार गुप्ता को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यूपीः छेड़छाड़ के आरोप से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले में छेड़छाड़ के आरोप लगने से कथित तौर पर पीड़ीत एक युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी है।
जिनके घर शीशे के हों वे दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते : राजद
बिहार के नवगठित महागठबंधन सरकार के मंत्रियों के बारे में सांसद सुशील कुमार मोदी एवं अन्य भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे अनर्गल बयानबाजी पर राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जिनके घर शीशे के हों वे दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते।
आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा अपना गढ़ भी बचा नहीं पाएंगी : केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका देकर अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में कोई असर नहीं होगा और भाजपा, कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ भी जीत लेगी।
चीनी जहाज ‘युआन वांग 5’ के कप्तान का बड़ा दावा, कहा- शांति और मैत्री मिशन पर है यह जहाज
चीन के उच्च तकनीकी अनुसंधान जहाज ‘युआन वांग 5′ के कप्तान ने कहा है कि यह जहाज ‘‘शांति और मैत्री मिशन’’ पर है और श्रीलंकाई बंदरगाह पर इसके पहुंचने से अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे।