एकनाथ का ऐलान – ‘वास्तविक’ शिवसेना और भाजपा मिलकर महाराष्ट्र में निकाय चुनाव लड़ेंगे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि ‘वास्तविक’ शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी राज्य में आगामी निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे।
भारत, चीन पड़ोसी देशों के आंतरिक मामलों में अपनी राजनीति को हस्तक्षेप न करने दें : भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री
भूटान के पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने रविवार को कहा कि भारत और चीन को “अपनी राजनीति को अपने पड़ोसी देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
J&K : श्रीनगर में 1850 मीटर लंबा तिरंगा प्रदर्शित किया गया, अधिकारियों ने बताया इसे देश में सबसे लंबा झंडा
श्रीनगर में रविवार को एक कार्यक्रम में 1850 मीटर से अधिक लंबा एक तिरंगा प्रदर्शित किया गया, जो देश का सबसे लंबा राष्ट्रीय ध्वज है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
भाकपा ने कहा- सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलने पर नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे
बिहार में नयी महागठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन देने के अन्य वाम दलों के फैसले से इतर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने रविवार को कहा कि पार्टी को ‘‘सम्मानजनक प्रतिनिधित्व’’ मिलने पर ही भाकपा नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहेगी।
भारत ने दुनिया को लोकतंत्र की वास्तविक क्षमता का पता लगाने में मदद की: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि भारत ने दुनिया को लोकतंत्र की वास्तविक क्षमता का पता लगाने में मदद की है।
Delhi: केजरीवाल ने कहा- ऊंचाई वाले 500 स्तंभों पर झंडा लहराने के साथ दिल्ली ‘तिरंगे का शहर’ बन गया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 500 ऊंचे स्तंभों पर राष्ट्रीय झंडे लगाने की पहल से दिल्ली ‘तिरंगे का शहर’ बन गया है।
मध्यप्रदेश : शहर की 80 फीसदी सरकार पर भी भाजपा का कब्जा
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2018 में हुए विधानसभा के चुनाव में भले ही कांग्रेस के हाथों शिकस्त खाई हो, मगर उसके बाद पार्टी में अपनी स्थिति को लगातार संभाला है और हाल ही में हुए शहर सरकार के 80 फीसदी से ज्यादा स्थानों पर अपना कब्जा जमा लिया है।
शिंदे कैबिनेट में मंत्रालयों का आवंटन, फडणवीस को गृह व वित्त विभाग का मिला जिम्मा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अहम गृह विभाग आवंटित कर दिया।
बलूचिस्तान में पाकिस्तान के दो सैनिकों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी और एक सैन्य अधिकारी घायल हो गया। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश : सीएम ने विभाजन नरसंहार दिवस पर किया दीर्घा उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ पर भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द को जाहिर करती तस्वीरों और अन्य वस्तुओं की एक दीर्घा का रविवार को उद्घाटन किया।