August 12, 2022 - Page 6 Of 7 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

46 घंटे से बेहोश राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने पत्नी को फोन कर जाना हालचाल

1660287979 pm modi and raju srivastav

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के दो दिन बाद भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और सहयोग की पेशकश की।

दिल्ली में उफान पर यमुना, जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचने से बाढ़ की आशंका

1660287416 yamuna water level

ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी 204.5 मीटर के साथ चेतावनी स्तर के करीब बह रही है और शनिवार सुबह तक नदी के 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार करने की आशंका है।

यूपी में बड़ा हादसा: यमुना नदी में डूबी नाव, 3 की मौत, 17 अभी भी लापता

1660286973 g

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार को यमुना नदी में एक नाव डूबने से दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई थी, तथा कम से कम 17 लोग लापता हैं, जबकि देर रात तक चले बचाव कार्य के फलस्वरूप 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

जिम्बाब्वे दौरे से पहले के बार फिर भारतीय टीम का कप्तान बदला,अब ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी

1660285858 vc vc c xc x

 भारत का जिम्बाब्वे दौरा 18 अगस्त से शुरू हो रहा है जहाँ भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। इस दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस को खुशखबरी मिली है। वो खुशखबरी है के एल राहुल की, जी हाँ राहुल अब फिट होगये है और बीसीसीआई ने उन्हें जिम्बाब्वे दौरे […]

हर घर तिरंगा अभियान: CRPF जवानों ने निकाली तिरंगा रैली, जगाई देशभक्ति की भावना

1660285623 k

देश इस साल आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को दिल्ली के मयूर विहार फेज 3 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने तिरंगा रैली निकाली। रैली में सीआरपीएफ के 31 बीएन बटालियन के जवानों के साथ साथ आम लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मवेशी तस्करी मामला : अनुब्रत मंडल को बेड रेस्ट की सलाह देने वाले दो डॉक्टरों पर CBI ने कसा शिकंजा

1660285473 anubrat mandal

पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अब बीरभूम जिले के बोलपुर सब-डिवीजन अस्पताल से जुड़े दो डॉक्टरों को सम्मन भेजा है। इन डॉक्टरों ने तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल को 14 दिन के बेड रेस्ट की चिकित्सा सलाह दी थी।

भरी क्लास में 5 साल की मासूम बच्ची की पैंट उतरवाकर किया शर्मिंदा, टीचर के खिलाफ हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन

1660284753 karnataka hc

कर्नाटक हाईकोर्ट ने क्लास में 5 साल की एक छात्रा की पैंट उतारने वाली एक महिला टीचर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला रद्द करने से इनकार कर दिया है।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म में हुई शाहरुख खान की एंट्री,एक्टर निभाएंगे ये रोल

1660284231 untitled

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर आए दिन कोई न कोई नया अपडेट आते ही रहता हैं। वही फिल्म को लेकर अब एक और खबर सामने आ रही हैं।फिल्म में बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख़ की एंट्री तय मानी जा रही हैं।

बंगाल के हावड़ा में महिला ने किया बर्बर हत्याकांड, अपने ही परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

1660284017 fds

पश्चिम बंगाल की हावड़ा सिटी दहलाने वाला मामला सामने आया है जिसमे पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक गृहिणी पल्लवी घोष को गिरफ्तार कर लिया। पल्लवी ने बुधवार देर रात अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी थी। हालांकि उसका पति और इस बर्बर हत्याकांड में भागीदार देवराज घोष फरार है।

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, दस लाख रोजगार और टीका-शिखा पर दी नसीहत

1660283341 asss

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर सत्ता में आते ही तुष्टिकरण की नीति शुरू करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार के सेक्युलर सरकार के शीर्ष नेताओं ने हिंदू प्रतीक चिन्ह टीका-शिखा पर हमले शुरू कर दिए हैं।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।