August 2, 2022 - Page 4 Of 13 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक : भूस्खलन की चपेट में आने से छह लोगों की मौत

1659448664 bf

कर्नाटक के उत्तरी कन्नड और दक्षिणी कन्नड जिलों में भूस्खलन की चपेट में आने से दो बहनों समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों में दोनों बहनों के शव एक दूसरे का हाथ थामे हुए अवस्था में बरामद हुए हैं।

कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल आलू से बनी माला लेकर पहुंची संसद, सभापति ने नहीं दी इजाजत

1659448637 punjab dgp

सदन में कांग्रेस की रजनी पाटिल आलू से बनी माला लेकर पहुंचीं और वह उसे पहनकर अपनी बात रखना चाहती थीं लेकिन सभापति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।

Maharashtra: अजित पवार बोले- महाराष्ट्र सरकार बारिश प्रभावित किसानों को सहायता मुहैया करवाए

1659448497 ttttt

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार से मराठवाड़ा और विदर्भ के उन किसानों को तत्काल सहायता मुहैया कराने की मांग की जिनकी ज़मीन को भारी बारिश के कारण नुकसान हुआ है।

पिछले तीन वर्षों में 81 चीनी नागरिकों को भारत छोड़ने के नोटिस दिए गए: सरकार

1659448232 gdsf

सरकार ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2019 से 2021 के दौरान चीन के 81 नागरिकों को वीजा संबंधी शर्तों का उल्लंघन करने के कारण भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया तथा इसी अवधि में 117 अन्य लोगों को देश से बाहर भेजा गया।

भाजपा ने कहा- विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप ‘तथ्यों, साक्ष्यों’ पर आधारित

1659448099 ggggggggg

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रतिशोध की राजनीति के आरोपों को मंगलवार को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष के कुछ नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप ‘‘तथ्यों और साक्ष्यों’’ पर आधारित हैं।

दो बसों में जबरदस्त टक्कर , सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले 24 कामगार घायल

1659446343 f

मजदूरों को मंगलवार को सेंट्रल विस्टा परियोजना स्थल ले जा रही एक निजी बस और क्लस्टर बस के बीच मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में टक्कर हो गयी। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में 24 मजदूर घायल हो गये।

41 पैसे और मजबूत हुआ रुपया, पहुंचा 78.65 प्रति डॉलर पर

1659443760 werqwer

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे की तेजी के साथ 78.65 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट तथा पूंजी बाजार में विदेशी कोषों के सतत निवेश से रुपया मजबूत हुआ।

मशहूर बॉलीवुड गायक मनहर उधास ने थामा बीजेपी का दामन

1659443522 q

बीजेपी की प्रयोगशाला कही जाने वाला गुजरात चुनाव के दरवाजे पर खड़ा होने वाला हैं। सत्तारूढ बीजेपी ने गुजरात में सत्ता बरकरार करने के लिए तैयारिया तेज कर दी हैं। बॉलिवुड के मशहूर सिंगर मनहर उधास ने सत्तारूढ दल बीजेपी का दामन थामकर पार्टी को मजबूत करने का फैसला किया है।

महंगाई पर सियासत गर्माई! राहुल का केंद्र पर ताबड़तोड़ अटैक- मोदी अपने मित्रों को ‘फ्री फंड’ में बेच रहे देश की संपत्तियां

1659443398 bbbbbb

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में सत्तापक्ष की ओर से महंगाई होने की बात को खारिज किए जाने को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा

ओडिशाः छात्रा ने लगाया कॉलेज टीचर पर दुष्कर्म करने का आरोप, जानिए पूरा मामला

1659443078 punjab dgp

ओडिशा में कॉलेज की एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर कथित तौर पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस पर राज्य सरकार ने राजधानी के बाहरी इलाके नाहरकांता में स्थित ‘जयदेव कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी’ के अधिकारियों से मामले की जांच करने को कहा है।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।