अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष से सोनिया गांधी को लेकर की गई बातें कार्यवाही से हटाने का किया आग्रह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि वो सारी बातें कार्यवाही से हटा दी जाएं, जो राष्ट्रपत्नी वाली उनकी टिप्पणी को लेकर सदन में बृहस्पतिवार को हुए हंगामे के दौरान सत्तापक्ष की ओर से सोनिया गांधी के संदर्भ में की गई थीं।
Bihar : राजद विधायक प्रकाश वीर को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में छह माह की कैद
बिहार में नवादा जिले की एक अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक प्रकाश वीर को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के एक मामले में शुक्रवार को छह महीने के सामान्य कारावास की सजा सुनायी।
Kerala : कांग्रेस ने केरल CM विजयन को दिखाए काले झंडे, माकपा ने क्षति पहुंचाने की कोशिश का लगाया आरोप
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को कई स्थानों पर काले झंडे दिखाए। वहीं, इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया कि वाम नेता को शारीरिक क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई।
भाजपा ने कहा- भ्रष्टाचार के तीन चेहरे है कांग्रेस, तृणमूल और आप
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के साथ दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को भ्रष्टाचार के तीन चेहरे करार दिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि आखिर वह किस मजबूरी में धनशोधन के मामले में आरोपी अपने मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त नहीं कर रहे हैं।
अफगानिस्तान के क्रिकेट स्टेडियम में बम धमाका, खिलाड़ियों को बंकर में छिपाना पड़ा
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ओलोकोजे काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बम विस्फोट की वजह से हड़कंप मच गया। 29 जुलाई यानी शुक्रवार शाम को एक मैच के दौरान दर्शकों के बीच बम फट गया, जिसकी वजह से वहां चारो तरफ हाहाकार मच गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा- प्राकृतिक कोविड संक्रमण या टीकों से पैदा रोग प्रतिरोधक क्षमता संपूर्ण नहीं है
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के प्राकृतिक संक्रमण या टीकों से विकसित प्रतिरोधक क्षमता अपने आप में संपूर्ण नहीं है।
अधीर रंजन चौधरी ने मांगी राष्ट्रपति से माफी, जानिए क्या कहा
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने चिट्ठी लिखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगी है। माफी में उन्होंने जुबान फिसलने की बात कही है। बता दें सदन में इस मामले पर काफी बवाल भी खड़ा हुआ था। दरअसल, लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित कर दिया था।
Gujarat: जहरीली शराब कांड पर सियासी घमासान! कांग्रेस नेता बोले- मोदी और शाह के राज्य में ऐसी घटना बेहद चिंताजनक
कांग्रेस ने गुजरात में जहरीली शराब कांड को अत्यंत गंभीर घटना बताते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के राज्य में इस तरह की घटना का होना बेहद चिंताजनक बात हैं।
रामनाथ कोविंद ने कहा- मैरा राष्ट्रीय कर्तव्य है कि सभी संवैधानिक सिद्धांतों का पालन करने के साथ…….
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति के रूप में कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनका राष्ट्रीय कर्तव्य है कि वे सभी संवैधानिक सिद्धांतों का पालन करने के साथ ही समाज के सभी वर्गों और धर्मों के साथ समान व्यवहार करें।
COVID-19 एक अप्रत्याशित वैश्विक महामारी है, जिसका भारत ने आत्मविश्वास से सामना किया है: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी को ‘‘अप्रत्याशित’’ और सदी में एक बार आने वाला संकट करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि देश ने अपने वैज्ञानिकों और आमजन की मदद से आत्मविश्वास के साथ इसका सामना किया।