July 24, 2022 - Page 5 Of 9 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व मंत्री की बहू को मिली फोन पर धमकी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

1658660152 mmm

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके दिवंगत राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्रवधू से फोन करके कथित रूप से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पार्थ चटर्जी मामले में तृणमूल कांग्रेस का बड़ा बयान, कहा – ED करे मामले की समयबद्ध जांच

1658659359 bangal

तृणमूल कांग्रेस ने गिरफ्तार किए गए पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामले में समयबद्ध तरीके से जांच किए जाने की रविवार को मांग की।

मलाइका अरोड़ा की मंहगी ड्रेस ने उड़ाए लोगों के होश, इस कीमत में एक आम इंसान ले सकता है आईफोन

1658659126 feature

रूसो ब्रदर्स के लिए रखी गई पार्टी में मलाइका अरोड़ा को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट किया गया । हमेशा की तरह मलाइका अरोड़ा काफी ज्यादा हॉट और सिजलिंग लग रही थी। इस बीच सबसे ज्यादा जिसके चर्चे होते रहे , वो थी मलाइका अरोड़ा की ड्रेस जिसकी कीमत जानकर सब हैरान रह गए।

पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

1658658796 po

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ के बाद दो अंतर जनपदीय शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि इन गिरफ्तार लुटेरों के पास से लूटी गई दो बाइक, अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिर खलनायिका के रोल में नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु, थलापति विजय की फिल्म में करेंगी धमाकेदार एंट्री

1658658700 untitled

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की अगली फिल्म थलापति 67 को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में इस सुपरस्टार एक्ट्रेस की धांसू एंट्री होने वाली है। थलापति विजय की फिल्म में अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु विलेन का रोल निभाती दिखने वाली हैं।

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान दूसरा टेस्ट :श्रीलंका ने पहले दिन चाय काल तक 3 विकेट विकेट खो कर 181 रन बनाए

1658657421 jhfhjhrdthytnht

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका के ओपनर ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट लिए 92 रन की साझेदारी की।सलामी बल्लेबाज़ ओशादा फर्नांडोने ने शाहीन अफरीदी की जगह खेल रहे नौमान अली और हसन अली को शानदार चौके लगाए। इसके बाद फर्नांडो ने 21वे ओवर में नवाज़ की गेंद पर छक्का लगा कर टेस्ट क्रिकेट में अपना 7वा अर्धशतक लगाया।

उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा- भारतीय संस्कृति ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के प्रतीक हैं आचार्य प्रभुपाद

1658656999 333333

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद की जीवनी ‘सिंग, डांस एंड प्रे’ का विमोचन कर करते हुए कहा है कि वह भारतीय संस्कृति‘वसुधैव कुटुंबकम के प्रतीक हैं।

बीजेपी का मिशन 2024 : भाजपा शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में बैठक शुरू , केंद्रिय नेतृत्व मौजूद

1658656917 grdf

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में पिछली बार की तरह ही प्रर्दशन दोहराने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। आज राजधानी दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिल्ली तलब कर बैठक की जा रही हैं।

राजस्थान में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के जाली नोट जब्त, छह लोग गिरफ्तार

1658656758 pp

राजस्थान पुलिस ने शनिवार को जाली नोट छापने के उपकरण और डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के जाली नोट बरामद किए। पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह के छह लोगों को हिरासत में लिया है।

गोपाल राय ने आरोप लगाया कहा -केंद्र ने आप सरकार के कार्यक्रम पर कब्जा करने की कोशिश

1658656552 gopal

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने असोला वन्यजीव अभयारण्य में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के समारोह पर कब्जा करने की कोशिश की।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।