आने वाले समय में गहलोत सरकार का जाना तय, पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के नेता गायब रहे: अरुण सिंह
भारतीय जनता पारटी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आने वाले समय में गहलोत सरकार का जाना तय है और उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है।
Punjab Elections: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को बुलाई विधायक दल की पहली बैठक, सिद्धू ने ट्वीट कर कही ये बात
पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक होगी। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना से एक दिन पहले बुधवार को यह घोषणा की।
अंतिम समय में टली MCD चुनाव की तारीखों की घोषणा, केजरीवाल बोले- ‘भाजपा ने हार मानी’
दिल्ली में तीन नगर निगमों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले कुछ दिनों में किए जाने की संभावना है। निर्वाचन अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पूर्वी लद्दाख गतिरोध पर चीन को ‘उचित समाधान’ की उम्मीद, कहा- दोनों देश एक कदम और आगे बढ़ा सकते हैं
चीन ने बुधवार को उम्मीद जताई कि भारत के साथ आगामी 15वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता के दौरान दोनों पड़ोसी देश एक ‘कदम और आगे’ बढ़ा सकते हैं तथा पूर्वी लद्दाख में शेष विवाद वाले क्षेत्रों पर दोनों पक्ष स्वीकार्य ‘उचित समझौता’ कर सकते हैं।
केजरीवाल और आप राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के स्वाभाविक विकल्प हैं: राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि देश के लोगों ने बदलाव के लिए भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की स्वाभाविक विकल्प बनेगी। पंजाब सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा, अरविंद केजरीवाल करोड़ों लोगों की उम्मीद हैं।
असम नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, PM और CM सरमा समेत कई नेताओं ने बधाई दी
असम राज्य निर्वाचन आयोग (एएसईसी) द्वारा बुधवार को घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, भाजपा ने असम में नगर बोर्ड चुनावों में कुल 80 में से 73 नगर निकायों पर कब्जा करके बड़ी जीत हासिल की।
अनबन की खबरों के बीच अक्षय कुमार ने की कपिल शर्मा के शो पर शिरकत, एक्टर ने खुद शेयर किया वीडियो
कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
भारत की दरियादिली: सूमी से 17 विदेशी नागरिकों को निकाला, एक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल
भारत द्वारा यूक्रेन के सूमी शहर से निकाले गए 17 विदेशी नागरिकों में एक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। रूस के लगातार हमलों के कारण ये लोग करीब एक पखवाड़े से सूमी में फंसे हुए थे।
पश्चिम बंगाल: राज्यपाल धनखड़ ने ममता पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने सदन में अव्यवस्था की प्रशंसा की
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में उत्पन्न हुई अव्यवस्था की प्रशंसा की, जबकि उन्हें संबोधन को बीच में ही खत्म करना पड़ा और अपने भाषण को सदन के पटल पर रखना पड़ा।
यूक्रेन संकट के दौरान हमें भारतीयों की चिंता थी पर कांग्रेस ने ओछेपन की सारी हदें पार की: भाजपा
भाजपा ने यूक्रेन से छात्रों को स्वदेश लाने के अभियान के दौरान कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों के रवैये की जमकर आलोचना की और आरोप लगाया कि संकट की घड़ी में भी उन्होंने ‘‘ओछेपेन की सारी हदें’’ पार कर दीं।