यूक्रेन के साथ तनाव के बीच पुतिन ने किया ‘आग में घी’ डालने वाला काम, 2 ‘स्वतंत्र गणराज्यों’ को दी मान्यता
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एलपीआर और डीपीआर को स्वतंत्र और संप्रभु राज्यों के रूप में मान्यता देने वाले दो फरमानों पर हस्ताक्षर किए हैं।
मध्य प्रदेश में पंचकल्याणक महा-महोत्सव के दौरान कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र बनाया जायेगा : शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह जिले में कुण्डलपुर पंचकल्याणक महा-महोत्सव के दौरान कहा कि कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र बनाया जायेगा। यहां मांस-मदिरा जैसी वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी।
रूस ने यूक्रेन की सम्प्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता पर स्पष्ट रूप से हमला किया : विदेश मंत्री ब्लिंकन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तथाकथित ‘‘डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक’’ की स्वतंत्रता को मान्यता देने के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के फैसले की कड़ी निंदा की और कहा कि यह यूक्रेन की सम्प्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता पर स्पष्ट रूप से हमला है।
रूस-यूक्रेन संकट के बीच शुरू होते ही 1000 अंक गिरा Sensex, निफ्टी भी हुआ धड़ाम
बीएसई का मानक सूचकांक शुरुआती सत्र में 1,015 अंकों की भारी गिरावट के साथ 56,668.60 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 285.40 अंक फिसलकर 16,921.25 अंक पर कारोबार कर रहा था।
यूक्रेन का संविधान देश में विदेशी सैन्य ठिकानों को स्थापित करने की अनुमति नहीं देता : राष्ट्रपति पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन का संविधान देश में विदेशी सैन्य ठिकानों को स्थापित करने की अनुमति नहीं देता है ।
कोरोना की जद से निकलता देश, 24 घंटे में 13 हज़ार नए केस और 235 मरीजों की मौत
देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या घटकर 2 लाख से भी कम रह गई है। वहीं रिकवरी केस में राहत देने वाली बढ़ोतरी हुई है।
मणिपुर चुनाव : असम के सीएम सरमा ने कहा NPP को न दें वोट, राज्य में पार्टी का कोई मूल्य नहीं
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) का मजाक उड़ाते हुए कहा कि भारत में कोई भी इसे नहीं जानता
रूस यूक्रेन संकट : राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा, यूक्रेन किसी से नहीं डरता
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन ‘‘किसी से नहीं डरता है।’’ उन्होंने यह बयान रूस द्वारा आक्रमण के करीब पहुंचने के संकेतों के बीच दिया है।
वैश्विक स्तर पर जारी है कोरोना मामलों में वृद्धि, 42.57 करोड़ से ज्यादा हुए केस
दुनियाभर में 42.57 करोड़ लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। इस जानलेवा महामारी से अबतक कुल 58.9 लाख से ज्यादा की मौत हुई है, जबकि 10.38 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।
इस पौधे को देख खिंची चली आती है धन की देवी मां लक्ष्मी
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़-पौधे लगाने से घर के वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है। वास्तु के अनुसार हर चीज का सही दिशा और सही जगह पर होना बेहद जरूरी है।