कर्नाटक : CM येदियुरप्पा ने इस्तीफे की अटकलों को खारिज किया, बोले- इसमें सच्चाई नहीं

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अटकलों को खारिज हुए कहा, ये सब अफवाह है, कल मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और हमने राज्य के विकास पर विस्तृत रूप से चर्चा की।
भारतीय नौसेना की त्रिआयामी क्षमताओं में हुआ इजाफा, अमेरिका ने सौंपी MH-60R हेलिकॉप्टर्स की पहली खेप

भारत के मित्र देश अमेरिका ने भी रक्षा साझेदारी को मजबूत करने का एक और संकेत दिया है, दरअसल अमेरिकी नौसेना ने पहले 2 एमएच-60 आर मल्टी रोल हेलिकॉप्टर्स भारतीय नौसेना को सौंपे हैं।
कोरोना काल के बीच आज से 5 दिनों के लिए खुला सबरीमाला मंदिर, प्रतिदिन 5000 भक्तों को ही दर्शन की अनुमति

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी, इसके साथ ही पिछले 48 घंटे की आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट या फिर कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक की रिपोर्ट दिखानी होगी।
भारतीय पत्रकार दानिश की मौत पर अमेरिका ने जताया शोक, कहा- यह दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति

अफगानिस्तान के हिंसाग्रस्त कंधार में जारी खूनी संघर्ष के बीच जारी लड़ाई की कवरेज के दौरान भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन और सांसदों ने दानिश सिद्दीकी की मौत पर शोक जताया है।
सोशल मीडिया पर वैक्सीन संबंधी अफवाहों से ग्रस्त है विश्व, बाइडन बोले- गलत सूचनाएं ले रही है ‘लोगों की जान’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि सोशल मीडिया कंपनियां कोविड-19 रोधी टीकों के बारे में अपने मंचों पर भ्रामक सूचना को फैलने से रोकने में नाकाम रहकर ‘‘लोगों की जान’’ ले रही हैं।
मिशन 2022 : लखीमपुर में अनीता यादव से मुलाकात करेंगी प्रियंका, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई थी बदसलूकी

प्रियंका शनिवार को लखीमपुर खीरी जा रही हैं। लखीमपुर में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के पीड़ित महिलाओं के साथ वह मुलाकात करेंगी।
संसद के मानसून सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति नायडू ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

मानसून सत्र के दौरान सदन में सुचारू रूप कामकाज सुनिश्चित करने के लिए राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने आज शनिवार शाम सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई है।
देश में लगातार दूसरे दिन 40 हजार से कम रहे कोरोना केस, 38079 नए मामलों की हुई पुष्टि

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी के 38,079 नए मामलों की पुष्टि हुई और 560 मरीजों की मौत हुई।
Today’s Diesel-Petrol Price : पेट्रोल के दामों फिर हुआ 30 पैसे का इजाफा, डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

एक दिन की शांति के बाद शनिवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई।
World Corona Update : 18.89 करोड़ पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, जान गंवाने वालों की संख्या 40.7 लाख के पार

पूरे विश्व में कोरोना महामारी का कहर अब भी थमा नहीं है, विश्व में कोविड संक्रमण के दैनिक मामले बढ़कर 18.89 करोड़ हो गए है।