सुरक्षा बलों पर हमले का मास्टरमाइंड नक्सली कमांडर हिड़मा, जिसके सिर पर 40 लाख का है इनाम
शनिवार को सुकमा जिले के जोनागुड़ा और टेकलगुड़ा गांव के करीब नक्सलियों की बटालियन नंबर एक ने सुरक्षा बलों पर हमला किया था और इस हमले का मास्टरमाइंड नक्सली कमांडर हिड़मा है।
कर्नाटक: सिद्धरमैया ने दी CM येदियुरप्पा के बेटे को वरुणा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बेटे को वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
संक्रमण के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री बोले – दिल्ली सरकार पूरी तरह सतर्क, स्थिति पर है पूरी नजर
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आप सरकार महामारी की स्थिति को लेकर सतर्क है और स्थिति नजर रख रही है।
हिंद महासागर में भारत और क्वाड देशों के नौसेना अभ्यास से बौखलाया चीन, शांति की दी दुहाई
चीन ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न देशों के बीच सैन्य सहयोग क्षेत्रीय शांति के अनुकूल होना चाहिए। क्षेत्र में बढ़ती चीनी आक्रामकता के बीच हिंद महासागर में फांस और भारत सहित क्वाड के अन्य सदस्यों के वृहद नौसेना अभ्यास में शामिल होने के एक दिन बाद चीन ने यह टिप्पणी की है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते चंडीगढ़ में लगा नाइट कर्फ्यू, रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेंगी पाबंदियां
कोरोना मामलों में अचानक आई तेजी के साथ, चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को शहर में रात 10 बजे से कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। कर्फ्यू रोजाना सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।
अदालत ने कठिन मेडिकल कारणों के चलते 24 सप्ताह से अधिक के गर्भ को गिराने की दी अनुमति
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को एक महिला को उसके 24 सप्ताह से अधिक के गर्भ को समाप्त करने की इजाजत दे दी जिसकी मेडिकल रिपोर्ट में भ्रूण के अनेक विकृतियों से ग्रस्त होने की बात कही गयी है।
पायल रोहतगी की मुश्किलें बढ़ी, विशेष समुदाय के प्रति घृणा फैलाने वाले ट्वीट की जांच के हुए आदेश
मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ उस शिकायत की जांच करने का पुलिस को आदेश दिया है जिसमें आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से एक विशेष समुदाय के प्रति घृणा फैलायी।
असम चुनाव में गोलीबारी पर विधानसभा उपाध्यक्ष से पूछताछ, पांच पुलिसकर्मी हुए निलंबित
असम में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष अमीनुल हक लश्कर के सुरक्षाकर्मियों द्वारा लोगों पर गोलियां चलाये जाने के बाद लश्कर से दो बार पूछताछ की गयी है।
भाजपा स्थापना दिवस पर दिग्गज पार्टी नेताओं ने मोदी के नेतृत्व को जमकर सराहा
भाजपा नेताओं ने मंगलवार को पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की तथा पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 1984 में दो सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में 303 सीट पर जीत के भाजपा के सफर की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि केंद्र के साथ 12 राज्यों में आज पार्टी की सरकारें हैं।
राज ठाकरे बोले- महाराष्ट्र मे कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए प्रवासी जिम्मेदार
पूरे देश में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है, ऐसे में महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया है।