Today’s Corona Update : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,993 नए केस आये सामने, 101 लोगों की मौत
देश में कोविड-19 के 13,993 नए मामले आने से शनिवार को संक्रमितों की संख्या 1,09,77,387 हो गयी जबकि 1,06,78,048 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
लाल किला हिंसा में उपद्रवियों को पकड़ने में आएगी गती, दिल्ली पुलिस ने जारी की 200 लोगों की तस्वीरें
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा में कथित तौर पर शामिल 200 लोगों की तस्वीरें जारी की हैं।
दिल्ली में सुबह छाया रहा घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
शनिवार की सुबह दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
खेसारी लाल यादव ने इंडस्ट्री पर लगाया इल्ज़ाम, कहा इतना भी मत सताओ कि वो आत्महत्या कर ले
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों कुछ विवादों में फंसे हुए है। कई दिनों से खेसारी और उनकी को- स्टार एक्ट्रेस काजल राघवनी के बीच की खटपट ने मीडिया में सुर्खिया बनाई हुई है। जिसके बाद अब बात यहां तक पहोंच गई है एक्टर ने एक वीडियो बनाकर ये तक बोल दिया की इंडस्ट्री वाले अब उन्हें भोजपुरी का सुशांत सिंह राजपूत बनाने पर तुले हुए हैं।
नेशनल हेराल्ड मामले में सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया
भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने नेशनल हेराल्ड मामले में निचली अदालत के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।
मशहूर गीतकार संतोष आनंद की आर्थिक तंगी देख भावुक हुई नेहा कक्कड़, मदद के लिए बढ़ाया हाथ
संतोष आनंद इंडियन आइडल 12 में नजर आने वाले हैं। उन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर अपने संघर्ष की कहानी सुनाई है। उन्होंने बताया है कि उनपर काफी कर्ज भी हैं। उनकी कहानी से दुखी नेहा कक्कड़ ने उनके लिए 5 लाख देने की घोषणा की है
अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर बैठे प्रवासियों के लिए बाइडन ने किया ट्रंप की नीति में बदलाव
अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन के शरणार्थियों के लिए नीति में बदलाव के फैसले के बाद मैक्सिको में ठहरे लोगों के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं।
अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी ने लोगों को दी बधाई
अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के लोगों को बधाई दी और दोनों राज्यों की संस्कृति तथा परंपरा की सराहना की।
PM मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में CM ममता और अमरिंदर सिंह नहीं होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अमरिंदर सिंह शामिल नहीं होंगे।
केजरीवाल सरकार के मंत्री बोले-यूपी में बेटियां असुरक्षित
दिल्ली में केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र गौतम ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस और बदायूं के बाद अब उन्नाव की जघन्य घटना इसका प्रमाण है।