शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर आयेंगे
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर आयेंगे और शुक्रवार की रात यहा पहुंचेंगे। पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हिमंत विश्व सरमा ने यह जानकारी दी।
मलयाली अभिनेता अनिल नेदुमंगडु का बांध के पानी में डूबने से निधन
मलयाली अभिनेता अनिल नेदुमंगडु शुक्रवार शाम को मालंकारा बांध के पास नहाते हुए डूब गए और उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
आंदोलनरत किसानों को गुमराह किया गया, देशभर में किसान मोदी की योजनाओं से प्रसन्न हैं – जावड़ेकर
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हाल में पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे ‘कुछ’ किसानों को उनके ‘राजनीतिक आकाओं’ ने गुमराह किया है और वे चीजों को ऐसे पेश कर रहे हैं कि जैसे किसान उनके साथ हैं।
किसानों को कैश नहीं देने पर बोली CM ममता- तथ्यों को तोड़-मरोडकर किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे PM
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में पीएम-किसान सम्मान निधि योजना लागू नहीं किए जाने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आधे सच और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
सरकार किसानों को बदनाम करना बंद करे, कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए करे बात : बादल
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को किसानों को बदनाम करना बंद करना चाहिए और अपने विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के तरीकों पर उनसे बातचीत करनी चाहिए।
सचिन पायलट ने केंद्र पर लगाया आरोप, कहा- झूठ फरेब की राजनीति छोड़ किसानों की बात सुने
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को केंद्र पर आरोप लगाया कि उसने किसान संगठनों के साथ चर्चा किए बगैर नये कृषि कानून लागू कर दिए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- नए कृषि कानूनों के बारे में किसानों को गुमराह किया जा रहा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र के नये कृषि कानूनों के बारे में किसानों को ऐसे लोग गुमराह कर रहे हैं, जो उनकी समृद्धि नहीं चाहते हैं।
बिहार : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर नीतीश सरकार का सख्त एक्शन, ‘नो वर्क-नो पे’ का स्कीम लागू
जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर अब सरकार सख्त हो गई है। सरकार अब पीजी छात्रों के कार्य बहिष्कार की अवधि में उनके स्टाइपेंड से ‘नो वर्क-नो पे’ के सिद्घांत के आधार पर कटौती करने का आदेश दिया है।
TMC की ‘कट मनी’ संस्कृति के चलते किसानों के लिए नगद राशि ममता सरकार को नहीं भेजी गई : दिलीप घोष
भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ‘कट मनी’ संस्कृति के कारण केंद्र किसानों के बीच वितरित करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को नगद राशि नहीं भेजी जा रही है।
किसान यूनियनों का आरोप – प्रधानमंत्री का भाषण किसानों को ‘बांटने और गुमराह’ करने का प्रयास
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं किसान यूनियनों ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण किसानों को ”बांटने और गुमराह” करने का प्रयास प्रतीत होता है।