September 12, 2020 - Page 3 Of 11 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,495 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार

1599932820 तकतक

तमिलनाडु में सामने आए नए मामलों में से चेन्नई में 978, कोयंबटूर में 428, सलेम में 289, तिरुवल्लूर में 299, चेंगलपट्टू में 267, कुड्डलोर में 253 और बाकी मामले राज्य के अन्य हिस्सों में सामने आए। राज्य में शनिवार को 6,227 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

महाराष्ट्र में कोरोना का विस्फोट जारी, बीते 24 घंटे में 22,084 नए केस, 391 की मौत

1599931719 मुंबई

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से 391 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 29,115 हो गई है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से उबरने के बाद आज 13,489 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,28,512 हो गई है।

इलाज के लिए विदेश रवाना हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मॉनसून सत्र के पहले चरण में नहीं लेंगी हिस्सा

1599930823 सोनिया

चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई सोनिया गांधी और उनके साथ राहुल गांधी सोमवार से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के पहले चरम में शामिल नहीं होंगे।

दिल्ली में कोरोना की रफ्तार फिर हुई तेज, बीते 24 घंटे में 4,321 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 2.14 लाख के पार

1599929257 दिल्ली 2222

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 2.14 लाख पहुंच गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 4,715 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार चार दिनों से 4,000 से अधिक नए मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 60,076 नमूनों की जांच की गई है।

CM उद्धव पर बरसे रिटायर्ड नेवी अफसर, बोले- कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दे दें

1599927897 nevy

अस्पतला से छुट्टी मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में मदन शर्मा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जम कर हमला बोला। शर्मा ने सीएम उद्धव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार से कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है तो सीएम उद्धव को सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

CM केजरीवाल बताएं, दिल्ली में क्यों लागू नहीं हुई मुफ्त इलाज वाली योजना : भाजपा

1599923879 bjp12001

आयुष्मान भारत योजना न लागू करने पर दिल्ली, पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस जारी होने के बाद भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की सहायता करने के आरोप में 3 व्यक्ति गिरफ्तार

1599921342 arrest12001

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को पनाह और अन्य प्रकार की सहायता देने वाले एक व्यक्ति को पुलवामा जिले गिरफ्तार किया गया है।

CM केजरीवाल ने मुंबई के आप पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा- ‘ऑक्सीमित्र अभियान’ से मरीजों की बच सकती है जान

1599920385 kejriwal1200

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के ‘ऑक्सीमित्र’ अभियान से लोगों की जान बच सकती है।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।