मप्र: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का दावा, 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगी भाजपा, मप्र में कांग्रेस का हो चुका है सफाया
उमा भारती ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में इस समय कांग्रेस समाप्त हो गई है। ऐसी स्थिति में वहां होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर भारी मतों से विजय हासिल करेगी।
कोरोना का कहर, देश में महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना
तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के मामलों का आंकड़ा एक लाख के पार चला गया। देश में महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है।
कुख्यात अपराधी विकास दुबे के नाराज माता – पिता ने कहा ‘मार डालो उसे, जहां रहे मार डालो’
कानपुर के गांव में मुठभेड़ के दौरान आठ पुलिसकर्मियों के मारे जाने की घटना में बेटे विकास दुबे का हाथ होने की खबर से नाराज उसकी मां ने कहा कि वह मर भी जाए तो उन्हें कोई गम नहीं है।
कोल इंडिया और एनएलसी इंडिया सौर ऊर्जा परियोजनाओं में 12 हजार करोड़ रुपये निवेश करेंगी
दोनों सरकारी कंपनियों ने शुक्रवार को कहा था कि वे देश में पांच हजार मेगावॉट की सौर ऊर्जा और तापीय ऊर्जा परियोजनाएं लगाने के लिये एक संयुक्त उपक्रम (जेवी) की स्थापना करेंगे।
कोविड-19 के चलते इस राज्य में कांवड़ यात्रा पर लगाई गई रोक
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस साल श्रावण माह के दौरान भगवान शिव के भक्तों द्वारा की जाने वाली कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने की शनिवार को घोषणा की।
MP BOARD RESULT 2020 : दसवीं क्लास का रिजल्ट जारी, 62.84% स्टूडेंट हुए पास
मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शनिवार को हाई स्कूल परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये गए।
ममता सरकार ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई व तीन अन्य शहरों से कोलकाता के लिए यात्री उड़ानों पर लगाया बैन
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पुणे, नागपुर और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए 6 जुलाई से 19 जुलाई के बीच कोई भी यात्री उड़ानें संचालित नहीं होंगी। कोलकाता हवाई अड्डे ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
महाराष्ट्र: पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस का उद्धव सरकार पर आरोप, कहा- कोरोना को लेकर राज्य सरकार में समन्वय की कमी
फडणवीस ने कहा कि एमवीए की पार्टियां कहती जरूर हैं कि वे मुख्यमंत्री के साथ हैं लेकिन उनके कामकाज से ऐसा नहीं लगता है। विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने कहा कि इस महामारी का सामना करने के लिए सभी के बीच समन्वय और एक ही जगह से सभी फैसले होने चाहिए।
देश के होनहारों को प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत ऐप नवप्रवर्तन चुनौती’ में भाग लेने के लिए किया आमंत्रित
भारत सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाये जाने के कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्टार्ट-अप तथा तकनीकी क्षेत्र के लोगों को ‘आत्मनिर्भर भारत ऐप नवप्रवर्तन चुनौती’ में भाग लेने को आमंत्रित किया।
कोरोना : आंध्र प्रदेश में कोरोना के 765 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा 17,699 तक पहुंचा
ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोविड-19 से एक दिन में सर्वाधिक 12 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 218 हो गई। पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 311 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।