January 2, 2020 - Page 4 Of 14 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 जनवरी को आयेंगे जबलपुर

1577981550 amit shah bday

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू करने पर देश में चल रहे विरोध के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर आयेंगे और इस कानून के बारे में लोगों को अवगत करायेंगे ।

कड़ाके की ठंड से दिल्ली सहित अन्य उत्तरी राज्यों में राहत, दिन के तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी

1577981376 cold north

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर के मैदानी इलाकों में पिछले एक पखवाड़े से कड़ाके की ठंड से गुरुवार को पूर्वी हवाओं के जोर पकड़ने के कारण राहत मिली है

दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ कर्मियों ने प्राथमिक उपचार देकर यात्री की जान बचाई

1577981223 cisf

दिल्ली के हवाई अड्डा पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो कर्मियों की तत्परता से उदयपुर जा रहे एक यात्री की जान बच गई। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

रेलवे ने सभी हेल्पलाइन को एकल नंबर 139 में किया समाहित

1577979542 indian railway

भारतीय रेल ने अपने सभी हेल्पलाइन नंबरों को एकल नंबर 139 में समाहित कर दिया है। इससे यात्रा के दौरान यात्रियों को जानकारी प्रदान करने और शिकायतों के शीघ्र निपटारे में आसानी होगी। एक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

‘आप’ ने ‘भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के सभी सात उम्मीदवारों को’ नववर्ष की बधाई दी

1577978119 kejriwal delhi

आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर तंज कसते हुए भगवा दल के सात नेताओं को ‘‘मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार’’ बताते हुए उन्हें ‘नव वर्ष’ की शुभकामनाएं दीं और बृहस्पतिवार को पार्टी से पूछा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी अगुवाई कौन करेगा?

PM मोदी ने सिद्धगंगा मठ में शिवकुमार स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की

1577977705 pm modi tribute to shivkumar swamiji

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां सिद्धगंगा मठ में शिवकुमार स्वामीजी के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्वामीजी के कार्य सभी को प्रेरित करते रहेंगे। सिद्धगंगा मठ लिंगायत समुदाय का एक प्रमुख मठ है।

पीएमएवाई को भुनाने के लिये भाजपा ने झुग्गी झोपड़ी कॉलोनियों में प्रधानमंत्री मोदी के होर्डिंग लगाए

1577976843 aavash yojna

झुग्गी झोपड़ी (जेजे) के वासियों के बीच मोदी सरकार की आवास योजना को भुनाने के लिए दिल्ली भाजपा ने शहर में जे जे कॉलोनियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाने शुरू कर दिये हैं।

श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री नया राजनीतिक गठबंधन बनाएंगे : रिपोर्ट

1577975309 cv vigneshwaran

श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के तमिल समुदाय के पहले मुख्यमंत्री रहे सीवी विग्नेश्वरन देश के दो अन्य तमिल समूहों के साथ मिलकर नया राजनीतिक गठबंधन बनाएंगे।

दिल्ली एम्स के प्रो. सुरेश चंद्र शर्मा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

1577974986 aiims main1

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ईएनटी सिर..गला सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर सुरेश चंद्र शर्मा को बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह जानकारी कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश से मिली।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।