नववर्ष का उत्सव नहीं मनाएंगे चंद्रबाबू नायडू
तेलुगु देशम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आंध, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू राज्य की राजधानी को अमरावती से विशाखापत्तनम स्थानांतरित करने के खिलाफ पिछले 14 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों की परेशानी को देखते हुए नववर्ष का उत्सव नहीं मनाएंगे।
नववर्ष के जश्न के लिए हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर उमड़ी बड़ी संख्या में सैलानी
नव वर्ष के जश्न के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों शिमला, मनाली, डलहौजी, धर्मशाला और कसौली पहुंच गए हैं।
नववर्ष के स्वागत के लिये गुलाबी नगर में पर्यटकों का जमावड़ा
राजस्थान में नववर्ष के स्वागत के लिये देशविदेश के पर्यटकों से होटलें भरी हुई हैं तथा आज दिनभर पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों जमावड़ा रहा।
इसरो 2020 में चंद्रयान-3 करेगा लॉंच
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 को लॉंच करेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान पर चंद्रयान-2 से भी कम लागत आएगी।
भाजपा जनवरी के पहले हफ्ते में कर सकती है दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी का ऐलान : सूत्र
भाजपा जनवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में 2020 ने दी दस्तक, सेलिब्रेशन में जमकर हुई आतिशबाजी
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त आतिशबाजी के साथ नए साल ने दस्तक दे दी है। इस दौरान इन देशों के शहरों सिडनी , ऑकलैंड और वेलिंगटन में भारी आतिशबाजी हुई और बहुत धूम-धाम रही।
रामदास आठवले बोले- आरपीआई (ए) दस जनवरी को सीएए के समर्थन में करेगी रैलियां
केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई (ए) ने मंगलवार को ऐलान किया कि वह अगले साल 10 जनवरी को पूरे महाराष्ट्र में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में रैलियां करेगी।
नए साल की पूर्व संध्या पर मुंबई में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात
नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुंबई की सड़कों पर होने वाले जश्न में किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए तकरीबन चालीस हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
नववर्ष की तैयारी : राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का निकास द्वार रात नौ बजे के बाद बंद रहेगा
नए साल की पूर्व संध्या पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए, दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार रात 9 बजे के बाद व्यस्त राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के निकास द्वार को बंद करने का फैसला किया है। डीएमआरसी ने यह जानकारी दी।
नववर्ष , धार्मिक सद्भाव बढ़ाने की उम्मीद कर रहे देशवासी : सर्वे
देश के 50 फीसदी से अधिक लोगों का मानना है कि आने वाला साल देश में धार्मिक/अंतर-सामुदायिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए एक सकारात्मक संदेश देगा। सद्भाव को मजबूत करने वाली सकारात्मकता आईएएनएस-सी वोटर स्टेट ऑफ द नेशन पोल 2020 के सर्वे में शामिल लोगों ने दिखाई है।