येचुरी और डी राजा भी शामिल होंगे सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में
झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कांग्रेस, राकांपा, सपा एवं बसपा के नेताओं के अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल होंगे।
लोगों के पास विरोध और असहमति प्रकट करने का अधिकार है लेकिन शान्तिपूर्ण ढंग से : नायडु
देश में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने शनिवार को कहा कि इस समय देश में चल रही समस्यायों पर बौद्धिक चर्चा की आवश्यकता है।
पेजावर स्वामीजी की हालात अब भी नाजुक : येदियुरप्पा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि पेजावरा मठ के विश्वेशा तीर्थ स्वामी जी की हालात अब भी नाजुक बनी हुई है।
केजरीवाल ने वृद्धाश्रम का किया उद्घाटन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वज़ीरपुर में चार मंजिला वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया और कहा कि यह केवल आप सरकार है जो बुजुर्गों का सम्मान करती है।
असम को नागपुर से नहीं चलाने देंगे : राहुल गांधी
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर समाज में घृणा फैलाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि असम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नागपुर मुख्यालय से न चलाया जाए, बल्कि यहां के लोग चलाएं।
अक्टूबर से 490 प्रदर्शनकारियों की मौत : इराकी समूह
बगदाद : इराक के अर्द्ध सरकारी मानवाधिकार आयोग ने शनिवार को बताया कि सरकार विरोधी रैलियों में पिछले करीब तीन महीने में बगदाद और दक्षिणी शहरों में कम से कम 490 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है।
निर्भया के मुजरिमों की जेल के सुपरिटेंडेंट सहित कई का तबादला
एशिया की नंबर-1 कही जाने वाली दिल्ली स्थित तिहाड़ सहित राजधानी की कई अन्य जेलों में तैनात अधीक्षकों का ट्रांसफसर कर दिया गया है। जेल अधीक्षकों की कमी के चलते इनमें से कई को दो-दो जेलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
BRO ने 2019 में 60 हजार किमी सड़कों का किया निर्माण
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने 2019 में लगभग 60 हजार कि. मी. सड़कों का निर्माण एवं विकास किया है। इनमें डोकलाम के पास 19.72 कि. मी. लंबी एक महत्वपूर्ण सड़क भी शामिल है,
प्रियंका गांधी के कार्यालय ने सीआरपीएफ महानिदेशक को पत्र लिखकर कार्रवाई का किया आग्रह
लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस द्वारा ‘‘धक्कामुक्की’’ किये जाने के बाद उनके कार्यालय ने शनिवार को सीआरपीएफ महानिदेशक को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
नोटबंदी का 2.0 संस्करण है सीएए, एनआरसी : राहुल
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने के लिए असम के अपने दौरे से पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा और कहा कि ये दोनों नोटबंदी का 2.0 संस्करण है।