रेलिगेयर धन शोधन मामला : शिविंदर 19 दिसंबर तक ED की हिरासत में
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रोमोटर शिविंदर सिंह को आरएफएल धनशोधन मामले में 19 दिसंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।
कांगेस की दिल्ली में आयोजित रैली में राजस्थान के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे
केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली भारत बचाओ रैली में राजस्थान के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
नागरिकता कानून का पालन करने के अलावा ममता के पास कोई विकल्प नहीं : धनखड़
संशोधित नागरिकता कानून लागू नहीं करने के संबंध में बयान के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति कानून का विरोध नहीं कर सकता है।
केवल भाजपा दे सकती है स्थिर और विकास उन्मुख सरकार : मनोज तिवारी
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने आज दावा किया कि केवल भाजपा ही स्थिर और विकास उन्मुख सरकार बना सकती है इसलिए झारखंड के लोग बुद्धिमानी से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
अर्थव्यवस्था को गति देने के जब भी जरूरत होगी, कदम उठाये जाएंगे : वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था के दबाव ग्रस्त क्षेत्रों के लिये और भी प्रोत्साहन उपाय किए जाने का शुक्रवार को वादा किया। हालांकि उन्होंने कहा कि आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये अबतक उठाये कदमों से खपत बढ़ेगी और वृद्धि दर मजबूत होगी।
अमित शाह, निर्मला सीतारमण अगले सप्ताह भारत आर्थिक सम्मेलन में अपने विचार रखेंगे
आर्थिक वृद्धि दर कई साल के निचले स्तर पर आने के बीच कई केंद्रीय मंत्री अगले सप्ताह देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे
जाकिर नाइक ने किया मालदीव जाने का प्रयास, नहीं मिली अनुमति
विवादित इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक ने हाल ही में मलेशिया से मालदीव जाने का प्रयास किया, लेकिन मालदीव ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी। मालदीव की संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद ने शुक्रवार को ये बात कही।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने लंबी दूरी की 47 ट्रेनें रद्द की
नागरिकता (संशोधन) विधेयक (सीएबी) के विरोध में असम में जारी आंदोलन और व्यापक प्रदर्शन के मद्देनजर पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने लंबी दूरी की 47 ट्रेनों का संचालन 13 से 19 दिसम्बर की अवधि में स्थगित कर दिया है।
अतिविशिष्ट होगा बिहार का जयप्रभा मेदांता अस्पताल : स्वास्थ्य मंत्री
डा. त्रेहान ने निर्मित हो रहे अस्पताल का निरीक्षण कर मेदांता की टीम को आवश्यक निर्देश दिए। डा. त्रेहान आगामी शनिवार को मननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे।
भाजपा की महिला सांसदों ने चुनाव आयोग से राहूल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
भाजपा ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से कहा कि झारखंड की चुनावी रैली में राहुल गांधी की ‘‘रेप इन इंडिया’’ टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।