November 6, 2019 - Page 3 Of 15 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गिनी के साथ अक्षय ऊर्जा करार को मंत्रिमंडल की मंजूरी

1573056884 modi meetings

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारत और गिनी के बीच अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में समझौते को मंजूरी दे दी। यह समझौता पहले हो चुका है। इसे अब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी मंजूरी दे दी है।

ऑड-इवन में 11-12 नवंबर को मिल सकती है छूट : कैलाश गहलोत

1573056293 kailash gehlot

दिल्ली सरकार सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर बाधारहित यात्रा के लिए 11-12 नवंबर को वाहनों पर लगायी सम-विषम की पाबंदियों से छूट दे सकती है।

दिल्ली में सांस लेना हुआ आसान, और राहत की उम्मीद

1573055057 delhi air pollution

साफ मौसम और हवाओं की गति बढ़ने से दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी आई जिससे बुधवार को दिल्लीवालों ने राहत की सांस ली। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि रात में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी से वायु गुणवत्ता में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

सरकार ने प्याज आयात के लिए धुम्र-उपचार नियम में 30 नवंबर तक की ढील दी

1573054654 onion

सरकार ने प्याज की उपलब्धता और मूल्य में आई तेजी को रोकने के लिए इसे अफगानिस्तान, मिस्र, तुर्की और ईरान से निजी आयात को सुविधा देने का निर्णय किया है।

‘व्यापार युद्ध के कारण भारत से अमेरिका को 75.5 करोड़ डॉलर का अधिक निर्यात’

1573054642 india and usa

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के खिलाफ व्यापार युद्ध छेड़ने के बाद भारत ने इस साल की पहली छमाही में अमेरिका को 75.5 करोड़ डॉलर अधिक निर्यात किया है। अमेरिका के व्यापार विभाग ने यह जानकारी दी।

अंबिका सोनी बोली- जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, हम चाहते हैं कि सरकार पीओके भी वापस ले

1573054331 ambika soni

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हम चाहेंगे कि सरकार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भी वापस ले।

बिहार : भाजपा ने ‘पितामह’ की पुण्यतिथि के बहाने शुरू की चुनाव की तैयारी

1573053089 jp nadda

बिहार में जनता दल (युनाइटेड) के साथ मिलकर सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष ज़े पी़ नड्डा ऐसे तो अपने एक दिवसीय बिहार यात्रा पर बिहार भाजपा के ‘पितामह’ माने जाने वाले दिवंगत कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने पहुंचे थे।

भारत की रक्षा क्षमता बढाने के लिए हर संभव मदद देगा रूस : सेर्गेई शोइज्ञू

1573052887 rajnath12003

राजनाथ सिंह को आश्वस्त किया कि रूस भारत की रक्षा क्षमता बढाने और उसे उन्नत तथा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी हासिल करने में हर संभव मदद देगा।

हरसिमरत कौर ने मोदी से किसानों की मदद के लिए सांसदों को अनुमति देने का किया अनुरोध

1573051763 06 3

उन्होंने एक पत्र में कहा कि इसलिए सांसदों को पराली के बेहतर और प्रभावी प्रबंधन के लिए अपने सांसद क्षेत्र विकास निधि (एमपीलैड) के उपयोगों की अनुमति मिलनी चाहिए।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।