यूपी में भाजपा और हरियाणा में कांग्रेस की साजिश का शिकार हुयी बसपा : मायावती
हरियाणा विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में खाता खोलने में असफल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने हार का ठीकरा कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर फोड़ते हुये कहा कि उनकी पार्टी इन दोनो दलों की साजिश का शिकार बनी।
दिल्ली पहुंचे हुड्डा, फूंक-फूंकर कदम रखेगी कांग्रेस
हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर आने के बाद भाजपा की ओर से सरकार बनाने की कवायद शुरू होने के बाद कांग्रेस पूरी स्थिति नजर बनाए हुए है और फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोलेगी।
सेना प्रमुख बिपिन रावत ने उत्तराखंड के चमोली में सीमावर्ती गांवों का किया दौरा
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में सीमावर्ती गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और भारत-चीन सीमा के निकट गांवों में पौधे लगाए।
UP एटीएस ने आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने तीन व्यक्तियों को आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए बैंक खातों को हैक कर करोड़ों रुपये स्थानांतरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा : सुप्रिया
संदेश दिया है कि राज्य के लोग भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सामने नहीं झुकेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 42 सीटें जीती हैं और 11 पर आगे चल रही है। उसकी साथी कांग्रेस ने 31 सीटें जीती हैं
शांति बाधित करने और आंतरिक मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : नायडू
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अपने पड़ोसियों समेत सभी देशों से अच्छे संबंध चाहता है, लेकिन शांति को बाधित करने और भारत के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्नाव बलात्कार मामला: अदालत ने सीबीआई गवाहों के बयान दर्ज करने की पूरी की प्रक्रिया
अदालत ने भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा 2017 में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर ली।
पंजाब के उपचुनावों में लोगों ने दिया कांग्रेस को जीत का ‘फतवा’ , कैप्टन की हुई बल्ले-बल्ले
पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को हुए उपचुनावों के आज घोषित नतीजों के मुताबिक कैप्टन अमरेंद्र सिंह की अढ़ाई साल की कारगुजारी पर सूबे के वोटरों ने फतवा दर्ज करवाते हुए कांग्रेस के सिर पर लोकतांत्रिक ध्वज एक बार फिर फहरा दिया।
दो निर्दलीय विधायकों को दिल्ली लेकर पहुंची भाजपा सांसद, बन सकती है भाजपा की सरकार
दुग्गल ने दो निर्दलियों को दिल्ली ले जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और सिर्फ इतना कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है।
भाजपा संसदीय बोर्ड ने महाराष्ट्र और हरियाणा का जिम्मा अमित शाह को सौंपा
महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन में बहुमत हासिल करने और हरियाणा में सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली एकल पार्टी के रूप में उभरने के बाद पार्टी की यहां बैठक हुई।