पाकिस्तान ने दिन में दो बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन , भारतीय सेना ने मुंहतोड़ दिया जवाब
पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर दो बार संघर्ष विराम को उल्लंघन किया।
चिन्मयानंद मामले में SIT ने शुरू की जांच
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और भाजपा के चर्चित नेता स्वामी चिन्मयानंद पर लगे उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित एसआईटी (विशेष जांच प्रकोष्ठ) ने शुक्रवार को शाहजहांपुर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है
भारत ने पाकिस्तान के फैसले पर अफसोस जताया
भारत ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का विमान अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने के देश के आग्रह को अस्वीकार किये जाने के पाकिस्तान सरकार के फैसले पर शनिवार को अफसोस जताते हुए कहा कि किस भी सामान्य देश की तरफ से नियमित रूप से इस तरह की मंजूरी दे दी जाती है।
मॉडल टाउन स्टेशन पर मेट्रो के आगे कूद कर महिला ने की आत्महत्या
दिल्ली मेट्रो के मॉडल टाउन स्टेशन पर 26 वर्षीय एक महिला ने चलती ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली जिससे येलो लाइन पर सेवाएं बाधित हो गईं।
किसान कर्जमाफी योजना बंद करने की तैयारी में Yogi सरकार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लघु एवं सीमांत किसानों की कर्जमाफी योजना अब बंद करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत किसानों का एक लाख रुपये तक कर्ज माफ किया गया है।
अगस्ता वेस्टलैंड मामला : बिचौलिए मिशेल की जमानत याचिका खारिज
दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों से संबंधित जमानत याचिका खारिज कर दी है।
जेएनयूएसयू चुनाव के लिए मतगणना शुरू
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) की मतगणना छात्रों और प्रशासन के बीच गतिरोध के कारण 11 घंटे की देरी के बाद शनिवार को शुरू हो गई। विश्विद्यालय की चुनाव समिति ने यह जानकारी दी है।
माकपा के वरिष्ठ नेता बुद्धदेब भट्टाचार्य के स्वास्थ्य में सुधार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल : माकपा के वरिष्ठ नेता बुद्धदेब भट्टाचार्य के स्वास्थ्य में सुधार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री से अस्पताल में मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
इंसान तो क्या यहां के मोर भी बहुत याद आयेंगे : कल्याण सिंह
राज्यपाल के सचिव देबाशीष पृष्टि ने कहा कि राजभवन के सभी लोग श्री सिंह के दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना करते हैं।