बाढ़ के कारण चंद्रबाबू नायडू को घर खाली करने का नोटिस
आंध्र प्रदेश के अधिकारियों ने बाढ़ की भयावह स्थिति के मद्देनजर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को कृष्णा नदी के तट पर स्थित घर को खाली करने के लिए नोटिस दिया।
रांची में मुस्लिम समुदाय ने सड़क पर नमाज न पढ़ने का किया फैसला
रांची के एक प्रतिष्ठित मौलवी ने अपने समुदाय को रांची में सड़कों पर नमाज न अदा करने के लिए कहा है। एकरा मस्जिद के मौलाना ने कहा, हमने लोगों को सड़क पर नमाज अदा करने से रोका क्योंकि यह इस्लाम के खिलाफ है।
अधीर रंजन चौधरी बोले- गांधी-नेहरू परिवार एक ‘ब्रांड इक्विटी’
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जैसी ‘मजबूत’ विचारधारा वाली पार्टी, जिसकी हर जगह पहुंच हो वह ही भाजपा के “सांप्रदायिक रथ” को रोक सकती है।
पंजाब एंड सिंध बैंक ने कर्ज पर मानक ब्याज दर 0.20 प्रतिशत तक घटाई
सरकारी क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने विभिन्न अवधियों के कर्ज के लिए धन की सीमांत लागत पर आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.20 प्रतिशत तक की कमी करने की शनिवार को घोषणा की।
इंदौर: मोतियाबिंद ऑपरेशन बिगड़ने से गई 10 मरीजों की आंखों की रोशनी
मोतियाबिंद ऑपरेशनों के दौरान इंदौर के एक निजी अस्पताल में कथित संक्रमण से दस मरीजों की आंखों की रोशनी बाधित होने का मामला सामने आया है। इसके बाद अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर सील कर दिया गया है।
लक्ष्य से ज्यादा काम करके दिखाएं : खट्टर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने मजबूत संगठन और सरकार की उपलब्धियों के आधार पर विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी।
अमेरिका ने ईरानी टैंकर को जब्त करने के लिए वारंट किया जारी
अमेरिकी न्याय विभाग ने एक हिरासत में लिए गए ईरानी तेल टैंकर ग्रेस 1 को जब्त करने के लिए एक वारंट जारी किया है।
भाजपा जनता की आस्था और विश्वास खो चुकी है : तंवर
भाजपा सरकार जनता की आस्था और विश्वास को खो चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को आईना दिखाने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय स्नेहलता के निधन पर जताया शोक
मनोहर लाल ने तेजाखेड़ा फार्म हाउस पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की धर्म पत्नी स्वर्गीय स्नेहलता के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
केंद्रीय मंत्रियों ने किया भेड़ प्रजनन फार्म का दौरा
मत्सय पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह एवं राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्यान द्वारा केंद्रीय भेड़ प्रजनन फार्म हिसार का दौरा किया गया।