दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह की बढ़ाई सुरक्षा
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा बढ़ दी गयी है। दिल्ली पुलिस ने उनके आवास पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किये हैं।
5 दिन हो गये, वायु सेना के लापता AN-32 विमान का नहीं मिला कोई सुराग
भारतीय वायु सेना के लापता एएन-32 विमान की खोज में अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। खराब मौसम के बीच शुक्रवार को पांचवें दिन भी खोज अभियान लगातार जारी रहा।
ICC ने धोनी को वर्ल्ड कप के दौरान ‘बलिदान बैज’ वाले विकेटकीपिंग दस्ताने पहनने की अनुमति देने से किया इनकार
साउथ अफ्रीका के खिलाफ बलिदान बैज वाले विकेटकीपिंग दस्ताने पहनकर खेलते महेंद्र सिंह धोनी को जिसने भी देखा, वो धोनी की वाह-वाही करने से खुद को रोक नहीं पाया, लेकिन आईसीसी को ये जरा भी रास नहीं आया
J&K : अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर उच्च-स्तरीय बैठक
अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए शुक्रवार को यहां एक उच्च-स्तरीय बैठक में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
UP : भाजपा विधायक का धरना 12 घंटे बाद समाप्त
उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की तिंदवारी सीट से भाजपा के विधायक बृजेश प्रजापति का केन नदी की जलधारा में किए जा रहे अवैध खनन से उत्पन्न पेयजल संकट के खिलाफ गुरुवार आधी रात से मवई बाईपास के पास सड़क पर दिया जा रहा धरना शुक्रवार को 12 घंटे बाद समाप्त हो गया।
ED ने रॉबर्ट वाड्रा से ‘जुड़ी’ विदेशी संपत्तियों की जांच का दायरा बढ़ाया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा की विदेशों में संपत्ति से जुड़े धन शोधन मामले में अपनी जांच को व्यापक बनाने की तैयारी की है।
रिजर्व बैंक : NPA की पहचान के लिए नए नियम जारी, 30 दिन के भीतर करनी होगी समीक्षा
आरबीआई ने फंसे कर्ज यानी एनपीए की पहचान के लिए शुक्रवार को नए नियम जारी किए जिनके तहत बैंकों को कर्ज अदायगी में पहली चूके के 30 दिन के अंदर उस खाते को संकट ग्रस्त खाते के रूप में उल्लेख किया जाना जरूरी होगा।
अपने विरोधियों पर बरसे देवगौड़ा , कहा – उठ सकता हूं धूल से
जद(एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी एवं उनकी पार्टी की करारी हार के कारण उनकी गरिमा को ठेस लगी है
साल 2018-19 में CETP से एकत्रित 20% नमूने नहीं कर पाए मानकों को पूरा : AAP सरकार
आप सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी एक दस्तावेज में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी में 2018-19 में 13 साझा दूषित जल शोधन संयंत्रों (सीईटीपी) से एकत्रित हर पांच में से एक नमूने ने तय मानकों को पूरा नहीं किया।
MP कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर तकरार शुरू, पार्टी में चिंतन-मंथन, बैठकों का दौर शुरू
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चा जारों पर है। पार्टी में चिंतन-मंथन, बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।