May 12, 2017 - Page 9 Of 11 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तमिलनाडु के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

1555520551 2 5

चेन्नई: तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने आज राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘मेरी तरफ से आपके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।” राव ने जन्मदिन संदेश में कहा, ‘तमिलनाडु के लोगों की सेवा में मैं आपके लंबे, सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक राव ने पलानीस्वामी को फूलों का गुलदस्ता भी भेजा है। वहीं, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पत्र लिखकर धन्यवाद दिया है।

राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को नोटिस

1555755599 2 4

रायबरेली (उत्तर प्रदेश) : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को एक नोटिस जारी करके सरकारी जमीन पर महिला प्रशिक्षण केन्द, चलाने के आधार के बारे में पूछा गया है।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।