May 12, 2017 - Page 5 Of 11 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरपंच व ग्रामीणों के सहयोग से चलाया सफाई अभियान

1556009080 27 4

हिसार: हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने राज्य सरकार एवं परिवहन अधिकारियों को चेतावनी दी है वह रोडवेज कर्मचारियों को बार-बार आंदोलन के लिए उकसाना बंद करें। कमेटी के अनुसार भीषण गर्मी के मौसम में चक्का जाम या हड़ताल आदि करके रोडवेज कर्मचारी यात्रियों को परेशान करने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन राज्य सरकार की दोगली नीति व अधिकारियों द्वारा निजी बसों को टाइम देने के कारण रोडवेज कर्मचारी किसी भी समय चक्का जाम कर सकते हैं।

फर्जी दस्तावेज पेश करने पर पत्नी को सुनाई तीन साल की सजा

1556009083 25 4

हिसार: पति-पत्नी के नौ साल पुराने आपसी विवाद के एक मुकदमें में स्थानीय अदालत ने पत्नी पर अदालत के समक्ष फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में उसे तीन साल की सजा सुनाई है और 10 हजार रुपए जुर्माना भी किया है। मामले के अनुसार 2008 में सोनिका अरोड़ा ने अपने मॉडल टाऊन निवासी पति अरूण अग्रवाल व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने व घरेलु हिंसा करने सहित अन्य धाराओं के तहत स्थानीय अदालत में एक मुकदमा दायर किया था।

छात्राओं को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर

1556009084 24 4

हिसार : राह क्लब बरवाला की ओर से प्रत्येक वर्ष एक हजार लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की कड़ी में जिले के गांव बहबलपुर स्थित हिन्दू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो से सात जून तक (गर्मी की छुट्टियों के दौरान) 20 गांवों की 1000 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें दुपट्टे से लेकर रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुओं को आत्मसुरक्षा के लिए प्रयोग करने की तकनीक सिखाई जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ राह गु्रप की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार सुदेश चहल करेंगी, जबकि राह क्लब बरवाला के अध्यक्ष मास्टर नरेन्द्र सेठी विशेष रुप से मौजूद रहेंगे।

बांसवाडा में दो समुदायों के झगड़े के बाद कफ्र्यू

1555735941 21 5

उदयपुर : राजस्थान के बांसवाडा में दो समुदायों के बीच तोडफ़ोड़,आगजनी एवं पथराव की घटना के बाद आज अनिश्चितकालीन कफ्र्यू लगा दिया है। एक धार्मिक स्थल को लेकर दो समुदायों के बीच कल हुए झगडे

21वीं सदी को महिला सशक्तिकरण के रूप में जाना जाएगा

1556009086 23 4

भिवानी: 21वीं सदी को महिला सम्मान और सशक्तिकरण की सदी के रूप में जाना जाएगा। क्योंकि वर्तमान शासन काल में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित एवं सम्मानित महसूस कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में उपस्थित महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि 22 मई को भिवानी में होने वाली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला , प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारी व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतिका शर्मा पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

बसपा को चुनाव आयोग से मिली बड़ी राहत

1555755584 20 5

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा नोटबंदी के बाद दिल्ली के करोल बाग़ स्थित यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के अपने पार्टी अकाउंट में गत 02 से 09 दिसंबर के बीच 104 करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा कराये जाने के सम्बन्ध में निर्वाचन आयोग ने पार्टी को बडी राहत दी है।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।