तापसी पन्नू की अधूरी ख्वाहिश
पिंक गर्ल तापसी पन्नू का एक्टिंग टैलेंट दुनिया देख चुकी हैं पर तापसी को दुख इस बात का है कि अपने व्यक्तित्व के जिस पहलू को वो लोगों के सामने लाना चाहती हं, वह अभी छिपा हुआ है।
झारखंड की पूंजी संस्कृति है : रघुवर
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संस्कृति,भाषा एवं परम्परा को राज्य की पूंजी बताते हुए लोगों से अपनी संस्कृति को जीवंत रखने का आह्वान किया है। श्री दास ने आज यहां पंडित रघुनाथ मुर्मू गड़म कड़ा की जयंती के मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के कोसा पुलिया
ओडिशा विधानसभा के नये अध्यक्ष का चुनाव 16 मई को
भुवनेश्वर :ओडिशा विधानसभा के नये अध्यक्ष को चुने जाने के लिए 16 मई को सदन की बैठक बुलाई गयी है। राज्य की नवीन पटनायक सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने के बाद श्री निरंजन पुजारी ने विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद अब नये अध्यक्ष को चुना जायेगा। विधानसभा सचिवालय के सूत्रों ने यहां बताया कि राज्यपाल एस.सी जमीर ने नये अध्यक्ष के चुनाव के लिए तिथि और समय को निर्धारित कर दिया है। नये अध्यक्ष को चुनने के लिए सदन की बैठक 16 मई को अपराह्न तीन बजे होगी।
रजनीकांत 15 मई से अपने प्रशंसकों से मिलेंगे
चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत आठ साल के अंतराल के बाद यहां 15 मई से चार दिन तक अपने प्रशंसकों से मिलेंगे। उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि अभिनेता 15
सुनील जाखड़ ने संभाला पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार
चंडीगढ़ : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आज औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया।
केरल में कृत्रिम बादल के जरिए वर्षा कराने पर चल रहा है विचार: विजयन
तिरूवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आज कहा कि राज्य में गंभीर सूखा के मद्देनजर प्रदेश सरकार कृत्रिम बादल के जरिए वर्षा कराने का प्रयोग करने की योजना बना रही है। उन्होंने राज्य विधानसभा में अपने लिखित जवाब में कहा कि केरल राज्य विद्युत बोर्ड को कार्यक्रम के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि केरल राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद इसके लिए तकनीकी मदद प्रदान करेगी।
क्रिकेट में सट्टा लगाने के आरोप में तीन गिरफ्तार
बेंगलुरु:कर्नाटक में बेंगलुरु पुलिस ने क्रिकेट में सट्टा लगाने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति सुरेश कुमार जैन(52) को उसके घर में छापा मारकर क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल टी-20 मैच के दौरान सट्टा लगाने के लिए पैसा इकट्ठा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 3,53,000 रुपये नगद और चार मोबाइल फोन बरामद किये।
11 वैज्ञानिकों को विज्ञान, युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार
NULL
हरियाणा के पांच जिलों में एफपीएस लागू
NULL
केरल विधानसभा का बजट सत्र 25 मई को समाप्त होगा
तिरूवंतपुरम:केरल विधानसभा का सत्र अब 25 मई को समाप्त हो जायेगा। पहले यह सत्र आठ जून तक चलना था। विधानसभा में विधायी मामलों के पैनल की बैठक में आज बजट सत्र के दिनों को घटाने के बारे में निर्णय लिया गया। अब यह सत्र 25 मई को समाप्त हो जायेगा। सूत्रोंं ने बताया कि इससे पहले सत्र को आठ जून तक चलाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन मुस्लिम लीग के विधायकों के अनुरोध पर सत्र का समय कम करने का निर्णय लिया गया।